{"_id":"5d06ab3b8ebc3e4d65689bfc","slug":"now-the-junior-doctors-of-telangana-warn-of-indefinite-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तेलंगाना के जूनियर डॉक्टरों ने भी दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब तेलंगाना के जूनियर डॉक्टरों ने भी दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Mon, 17 Jun 2019 03:47 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 17 Jun 2019 03:47 AM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : amar ujala
तेलंगाना के जूनियर डॉक्टरों ने राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। तेलंगाना सरकार ने हाल ही में डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 58 से 65 करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
तेलंगाना जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (टीजेयूडीए) ने रविवार को कहा कि अगर सरकार फैसला वापस नहीं लेती है तो सोमवार से सभी स्वास्थ्य सेवाओं और वैकल्पिक कर्तव्यों (आउट पेशेंट और सर्जरी) का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
टीजेयूडीए अध्यक्ष पीएस विजयेंद्र ने कहा, हड़ताल का नोटिस सभी सरकारी अस्पतालों को दिया गया है। अगर उम्र बढ़ाने के सिलसिले में सरकारी आदेश या अध्यादेश जारी किया जाता है तो हमारे पास अनिश्चितकालीन हड़ताल और कानूनी कार्रवाई के अलावा विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विजयेंद्र के मुताबिक, शिक्षक-डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के प्रस्ताव से अगले 10 सालों के लिए सहायक प्रोफेसर के रूप में भर्ती होने के इच्छुक युवा बेरोजगार विशेषज्ञ डॉक्टरों को भारी नुकसान होगा। पिछले दस सालों में एक भी भर्ती नहीं की गई है और टीचिंग स्टाफ का कोई समयबद्ध पदोन्नति नहीं की गई है।
तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ने शुक्रवार को कहा था कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। टीजेयूडीए इस प्रस्ताव का विरोध कर रहा था और पिछले सप्ताह स्वास्थ्य सचिव को इस सिलसिले में ज्ञापन सौंपा था।