{"_id":"57607e374f1c1bc54d11c757","slug":"now-the-good-days-come-jawahar-bagh-mathura-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब आएंगे जवाहर बाग के अच्छे दिन, लोहिया पार्क सरीखा बनेगा जवाहर बाग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब आएंगे जवाहर बाग के अच्छे दिन, लोहिया पार्क सरीखा बनेगा जवाहर बाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
Updated Wed, 15 Jun 2016 03:35 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मथुरा में शुरू हुई कार्यवाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई साल तक रामवृक्ष के कब्जे और फिर हिंसा के कारण बर्बाद हुआ जवाहर बाग जल्द ही पहले से भी ज्यादा रमणीक रूप में सामने आएगा। इसे लखनऊ के लोहिया पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। तब यह बाग यहां रहने वालों ही नहीं दूर-पास से आने वाले पर्यटकों के लिए भी दर्शनीय स्थल होगा। फिलहाल इसे संवारने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। यहां फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, शहीद एसपी सिटी मुकुल गोयल के परिवार से सोमवार को मिलने आए मुख्यमंत्री ने जवाहर बाग का हवाई निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों से पूछा था कि इस बाग में कितने किस्म के वृक्ष-पौधे हैं। इसकी जानकारी पाकर उन्होंने कहा था कि यह बाग तो मथुरा की बड़ी संपदा और बड़ी ग्रीन बेल्ट है। कमिश्नर प्रदीप भटनागर व अन्य अफसरों के साथ उन्होंने इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
फिर मुख्यमंत्री ने इसे लखनऊ के लोहिया पार्क की तर्ज पर विकसित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस कंपनी ने लोहिया पार्क को विकसित किया है उससे बात करके इस बाग के लिए नक्शा तैयार कराया जाए।
विज्ञापन
इसी के अनुपालन में मंगलवार को आगरा में हुई बैठक में मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर मथुरा प्रशासन और उद्यान विभाग अधिकारियों को बाग के विकास की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इसके तहत जल्द ही प्रशासन और उद्यान विभाग की टीम जवाहर बाग का निरीक्षण करेगी। जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि एक टीम लखनऊ जाकर लोहिया पार्क को भी देखेगी ताकि यहां भी उसी तरह के पौधे लगाए जा सकें। उन्होंने बताया कि जवाहर बाग में सबसे ज्यादा पेड़ आम के हैं। अमरूद भी है। कुछ दूसरे फलों के भी पौधे लगाने की तैयारी है। विभाग ने यहां एक हजार से ज्यादा पौधे रोपने की योजना बनाई है।
इस संदर्भ मे मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने कहा कि मथुरा आगमन पर मुख्यमंत्री ने जवाहर बाग को लखनऊ के लोहिया पार्क की तरह विकसित कराने को कहा था। मथुरा जिला प्रशासन और उद्यान विभाग के अधिकारियों को जवाहर बाग के विकास की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
-
मुकुल के परिवार ने नोएडा में मांगी अर्चना की पोस्टिंग
शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना से मुलाकात करते अखिलेश ( फाइल फोटो )
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
वहीं शहीद मुकुल द्विवेदी के परिवार ने उनकी पत्नी अर्चना द्विवेदी की पोस्टिंग नोएडा में कराने का आग्रह किया है। परिवार भी मथुरा से वहीं शिफ्ट करने की तैयारी है।
जवाहर बाग हिंसा में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना को सरकार ने ओएसडी के पद पर तैनाती दी है। सोमवार को मथुरा आए मुख्यमंत्री ने उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी दिया था। इस दौरान परिवार वालों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि प्रदेश सरकार उनके साथ है। हर संभव मदद की जाएगी। अर्चना की पोस्टिंग वहां की जाएगी जहां परिवार वाले चाहेंगे।
मुकुल के भाई प्रफुल ने बताया कि हम लोगों ने नोएडा में पोस्टिंग के लिए कहा है। वहां परिवार के दूसरे लोग भी रहते हैं और भाभी के भाई भी नोएडा में ही हैं। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में पोस्टिंग का आदेश शासन स्तर से जारी हो जाएगा।
वहीं, परिवार भी अब शिफ्टिंग की तैयारी कर रहा है। मुकुल के माता-पिता तो अपने गांव चले जाएंगे जबकि बच्चे अर्चना के साथ वहां जाएंगे जहां उनकी पोस्टिंग होगी। माना जा रहा है कि परिवार की मांग के अनुरूप ही उनकी नोएडा में ही तैनाती हो जाएगी।