{"_id":"5945c1b24f1c1b4c338b461b","slug":"now-the-emphasis-of-government-s-on-the-male-vasectomy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब सरकार का महिला नहीं बल्कि पुरुष नसबंदी पर जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब सरकार का महिला नहीं बल्कि पुरुष नसबंदी पर जोर
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Jun 2017 05:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का महिला एवं बाल विकास मंत्रालय चाहता है कि नसबंदी योजना में पुरुषों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो। मंत्रालय ने महिलाओं के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय नीति में इस प्रस्ताव को शामिल कराया है। 1970 में आपातकाल के समय संजय गांधी के इस विवादित कदम के बाद पहली बार किसी सरकार ने ऐसा प्रस्ताव लाया है। अधिकारियों का तर्क है कि पुरुषों में परिवार नियोजन की जिम्मेदारी डालने के लिए इस तरह का कदम उठाना जरूरी है।
विज्ञापन
मेनका गांधी के मंत्रालय का कहना है कि इस तरह का कदम महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। मंत्रालय के अनुसार देश में महिला नसबंदी बढ़ रही है, जबकि पुरुष नसबंदी न के बराबर है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय का 2015 का सर्वे बताता है कि 1986-87 में आठ लाख के करीब पुरुषों की नसबंदी की गई, मगर 2014-15 में यह संख्या एक लाख से भी कम रही। इसके उलट 1980-81 में एक लाख से कम महिलाओं की नसबंदी की गई, जबकि 2014-15 में यह संख्या चार लाख के करीब रही। वहीं, 2010-11 में चार लाख से ज्यादा महिलाओं की नसबंदी की गई।
विज्ञापन
भारत का परिवार नियोजन महिला नसबंदी पर ज्यादा निर्भर
संयुक्त राष्ट्र आबादी संभाग के अर्थशास्त्र एवं सामाजिक मामलों के विभाग की रिपोर्ट कहती है कि किसी भी देश के मुकाबले भारत का परिवार नियोजन महिला नसबंदी पर ज्यादा निर्भर करता है। अध्ययन बताता है कि पुरुष कंडोम समेत परिवार नियोजन के तमाम उपाय के मुकाबले सबसे ज्यादा निर्भरता महिला नसबंदी पर है।
भ्रम के कारण पुरुष नहीं कराते नसबंदी
विशेषज्ञों के मुताबिक समाज के अंदर भ्रामक प्रचार और मानसिकता की वजह से भी पुरुष नसबंदी जोर नहीं पकड़ रही है। समाज के अंदर ऐसी बातें फैला दी गई हैं कि पुरुषों में नसबंदी के बाद उनकी मर्दानगी या काम करने की क्षमता कम हो जाएगी।
प्रोफेसर इम्तियाज अहमद कहते है कि पुरुषों में नसबंदी का प्रस्ताव बहुत संवेदनशील है। इसे जल्दबाजी में लागू करना खतरनाक हो सकता है। लिहाजा, ऐसा कदम उठाने से पहले समाज में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है।