फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now SpiceJet cancels Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad’s ticket

'चप्पलमार' सांसद को फिर लगा झटका, स्पाइसजेट ने भी किया टिकट कैंसिल

Sat, 01 Apr 2017 08:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sat, 01 Apr 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
now SpiceJet cancels Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad’s ticket
शिवसेना सांसद रवीन्द्र गायकवाड़ - फोटो : Social Media

शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने शनिवार को प्राइवेट एयरलाइन स्पाइसजेट में टिकट बुक किया लेकिन एक बार फिर उनका टिकट रद्द कर दिया गया। सांसद ने पुणे से अहमदाबाद के लिए टिकट बुक किया, लेकिन उसे विमानन कंपनी ने रद्द कर दिया। 

विज्ञापन


फ्लाइट तीन अप्रैल की रात को उड़ान भरने वाली है, लेकिन उससे पहले ही उनका टिकट रद्द कर दिया गया। सांसद ने 4,504 रुपए देकर एसजी524 में टिकट बुक किया था। बता दें कि सभी विमानन कंपनियों ने उनको खराब व्यवहार वाले पैसेंजर्स की श्रेणी में डाल हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि एयर इंडिया के स्टाफ के साथ मारपीट करने के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने गायकवाड़ के खिलाफ FIR दर्ज है। एयर इंडिया और उनके स्टाफ मेंबर्स ने सांसद के खिलाफ शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता देवेंद्र पाठक के मुताबिक गायकवाड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 और 355 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही यह केस दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के पास भी है।

रवींद्र गायकवाड़ के मुद्दे को लेकर संसद से सड़क तक बरपा हंगामा

now SpiceJet cancels Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad’s ticket
शिवसेना सांसद, रवींद्र गायकवाड - फोटो : self
एयर इंडिया के स्टाफ को चप्पल से पीटने वाले सांसद रवींद्र गायकवाड़ के मुद्दे को लेकर संसद से सड़क तक हंगामा बरपा। लोकसभा में हंगामे के बाद शिवसेना सांसद और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के साथ बैठक हुई जिसमें नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू भी मौजूद थे।

बैठक के बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि किसकी गलती हुई, क्या हुआ वो अलग बात है। सांसद को सदन में आना होता है, हर बार ट्रेन से नहीं कभी प्लेन से भी आना होता है। उन्होंने कहा कि आशा है कि बातचीत के माध्यम से मामले को सुलझा लिया जाएगा।

इससे पहले लोकसभा में शिवसेना सांसद आनंदराव अडसुल ने कहा था कि रविंद्र गायकवाड़ ने गलत किया, तो उसकी शिकायत एयरलाइंस ने पुलिस में की है। लेकिन सभी एयरलाइंस ने उन्हें बैन कर दिया, जो कि गलत है। शिवसेना ने रविंद्र गायकवाड़ पर लगे बैन को हटाने की मांगी की है।

साथ ही, शिवसेना सांसद ने कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी मु्ददा उठाया और कहा कि कपिल शर्मा ने भी प्लेन में शराब पीकर दुर्व्यवहार किया, लेकिन उन पर कोई बैन नहीं लगाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed