फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Now senior lawyer of Jharkhand High Court Rajeev Kumar arrested with huge cash in Kolkata

बंगाल में खेला जारी: विधायक के बाद भारी कैश के साथ झारखंड का नामी अधिवक्ता गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 01 Aug 2022 11:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 01 Aug 2022 11:38 AM IST
सार

'पीआईएल मैन'  के रूप में प्रसिद्ध झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को भारी कैश के साथ कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
Now senior lawyer of Jharkhand High Court Rajeev Kumar arrested with huge cash in Kolkata
झारखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायक के बाद अब झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर वकील राजीव कुमार को 50 लाख रुपये कैश के साथ कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस का ARS विभाग ने उन्हें हैरिसन स्ट्रीट स्थित बिजनेस कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कथित तौर पर कोलकाता के एक व्यवसायी के खिलाफ रांची हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी और पीआईएल को वापस लेने के लिए 10 करोड़ रुपये मांग रहे थे। बातचीत के बाद,  एक करोड़ रुपये पर डील पक्की हो गई जिसके लिए 50 लाख रुपये की पहली किस्त का भुगतान किया गया और वहीं कथित तौर पर उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया।

विज्ञापन


कोलकाता पुलिस ने हमें कोई जानकारी नहीं दी है: रांची पुलिस
रांची पुलिस ने कहा है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोलकाता पुलिस द्वारा रांची के रहने वाले वकील राजीव कुमार की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। कोलकाता पुलिस ने हमें कोई जानकारी नहीं दी है। अधिवक्ता की गिरफ्तारी का हमसे कहीं कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


"पीआईएल मैन" के रूप में जाने जाते हैं राजीव कुमार
झारखंड में "पीआईएल मैन" के रूप में जाने जाने वाले कुमार ने हाल ही में एक याचिकाकर्ता शिव शंकर शर्मा की ओर से तीन जनहित याचिकाएं दायर की थीं। दो जनहित याचिकाएं मुख्यमंत्री सोरेन को निर्देशित की गई थीं। इनमें से एक में सोरेन पर खनन विभाग को संभालने के दौरान खुद के नाम खनन पट्टा करने का आरोप लगाया गया है।  इनकी जांच वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा सिंघल के खिलाफ  जनहित याचिका में भी वकील हैं राजीव कुमार
 कुमार एक जनहित याचिका में भी वकील हैं, जिसमें मनरेगा में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया था, जिसके कारण ईडी ने झारखंड खनन सचिव पूजा सिंघल और सोरेन के सहयोगी पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed