{"_id":"5830cbdf4f1c1bfe518fee88","slug":"now-rss-came-to-stop-storm-over-demonteziation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी पर मचे ‘तूफान’ को संभालने उतरा संघ, घर-घर जाएंगे प्रचारक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी पर मचे ‘तूफान’ को संभालने उतरा संघ, घर-घर जाएंगे प्रचारक
अमर उजाला ब्यूरो/ मथुरा
Updated Sun, 20 Nov 2016 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी पर मचे सियासी ‘तूफान’ को थामने के लिए अब संघ मैदान में उतर गया है। संघ के प्रचारक जनता को 500 और 1000 के नोट बंद होने के फायदे गिनाएंगे। स्वयंसेवकों की फौज भी नोटबंदी की मार्केटिंग करते हुए प्रधानमंत्री की इस आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक से लोगों को जोड़ेगी।
केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्ष ने तीखे तेवर अपना लिए हैं। जगह-जगह हंगामे हो रहे हैं। शादियां टल गई हैं। लोगों के पास घर की जरूरत पूरा करने के लिए भी पैसा नहीं बचा है। लोगों की मौत भी हो चुकी है। अदालत तक मामला पहुंच गया है। इन सब स्थितियों को देखते हुए अब संघ भी मैदान में कूद गया है।
संघ के प्रचारक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से बात करेंगे। नोटबंदी से होने वाले फायदे बताए। संघ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रचारक पदम सिंह ने बताया कि स्वयंसेवकों को लोगों की मदद के लिए लगा दिया गया है। स्वयंसेवक बैंकों के आसपास लाइन लगवा रहे हैं, जो लोग परेशानी होने पर हंगामा करते हैं उन्हें समझाया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि यह कुछ दिन की परेशानी है बाद में हालात सुधर जाएंगे। जब पैसा मार्केट में पहुंचेगा तो महंगाई भी काफी कम हो जाएगी। शाखाओं में भी इस बिंदु पर नियमित चर्चा की जा रही है। शाखा में आने वाले स्वयंसेवक भी अपने-अपने क्षेत्रों में नोटबंदी के फैसले की मार्केटिंग करेंगे।