फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now retired personnel will get the benefit of Ayushman CAPF health scheme, 35 lakh cards distributed to serving jawans and their families

अब रिटायर्ड कर्मियों को मिलेगा 'आयुष्मान सीएपीएफ' का लाभ: सेवारत जवान व उनके परिजनों को 35 लाख कार्ड वितरित

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 05 Jan 2022 03:51 PM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, एआर, आईटीबीपी और एनएसजी के जवानों को यह कार्ड मिलने के बाद खुद के और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी। इन जवानों को ड्यूटी के दौरान अपने परिवार की चिंता रहती थी। अब उन सभी दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा...

विज्ञापन
Now retired personnel will get the benefit of Ayushman CAPF health scheme,  35 lakh cards distributed to serving jawans and their families
आयुष्मान सीएपीएफ कार्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल 'सीएपीएफ' के तहत आने वाले विभिन्न बलों के कर्मियों और उनके परिजनों को 35 लाख आयुष्मान सीएपीएफ कार्ड वितरित करने का कार्य पूरा हो गया है। बुधवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सीआरपीएफ के वसंत कुंज स्थित शौर्य संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी बलों के अंतिम दस जवानों एवं अधिकारियों को ये कार्ड वितरित किए हैं। सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह ने कहा, अब यह कार्ड इन बलों के रिटायर्ड कर्मियों को भी प्रदान किए जाएंगे। आयुष्मान सीएपीएफ कार्ड पर इलाज खर्च की कोई सीमा तय नहीं की गई है।

विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान जवान परिवार के लिए नहीं होंगे परेशान

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, एआर, आईटीबीपी और एनएसजी के जवानों को यह कार्ड मिलने के बाद खुद के और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी। इन बलों के जवान अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। आंतरिक सुरक्षा में भी इन बलों का अहम योगदान है। इन जवानों को ड्यूटी के दौरान अपने परिवार की चिंता रहती थी। इनके परिवार का कोई सदस्य बीमार हो जाता, तो उसके इलाज को लेकर इन जवानों को भागदौड़ करनी पड़ती थी। अतिरिक्त पैसा भी खर्च होता था। अब उन सभी दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। परिवार के सदस्य जहां पर भी हैं, आयुष्मान सीएपीएफ कार्ड के जरिए वे अपना इलाज करा सकेंगे।

विज्ञापन

24 हजार सरकारी और निजी अस्पतालों में करा सकेंगे इलाज

सीएपीएफ जवानों और उनके परिजनों को जो 35 लाख कार्ड वितरित किए गए हैं, उसके माध्यम से वे देश के 24 हजार सरकारी और गैर-सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। यह इलाज पूरी तरह कैशलेस रहेगा। इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह के अलावा बीएसएफ, असम राइफल्स, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी और सीआईएसएफ के डीजी उपस्थित रहे। इन्होंने भी अपने बल के जवानों को आयुष्मान सीएपीएफ कार्ड वितरित किया। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल 23 जनवरी को गुवाहाटी के सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र से ही भारत के सभी सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को केन्द्रीय स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम का लाभ देने की योजना की शुरुआत की थी। गृह मंत्री शाह ने कहा था, इस योजना के तहत सीएपीएफ व असम राइफल्स के जवानों और उनके परिवारों को 'आयुष्मान भारत: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (एबी पीएम-जेएवाई) में शामिल किया जाएगा। गुवाहाटी में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रााधिकरण (एनएचए) और केन्द्रीय गृह मंत्रालय के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौ दिन की छुट्टी बिताने का मिले अवसर

गृह मंत्री शाह ने इस योजना की शुरुआत के मौके पर जवानों से कहा था कि आप बिना किसी चिंता के देश की सुरक्षा करें, आपके परिवार की चिंता मोदी सरकार करेगी। सशस्त्र पुलिस बलों के जवान और उनके परिवार के सदस्य अब 24 हजार सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इन-पेशेंट और आउट-पेशेंट स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक अनौपचारिक बातचीत में कहा, केंद्र सरकार, सीएपीएफ जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इन बलों में नए आवास तैयार कराए जा रहे हैं। गृह मंत्रालय का प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी जवानों को अपने परिजनों के साथ सौ दिन की छुट्टी बिताने का अवसर मिल जाए। 'कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन' ने विभिन्न मंचों के ज़रिये केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि आयुष्मान योजना में सीएपीएफ के रिटायर्ड कर्मियों को भी शामिल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed