{"_id":"5a8a0efe4f1c1ba32a8b81c0","slug":"now-prepare-your-wedding-postage-stamp-and-make-it-memorable","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अपनी शादी का भी तैयार कराइए डाक टिकट और बनाइए इसे यादगार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब अपनी शादी का भी तैयार कराइए डाक टिकट और बनाइए इसे यादगार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 19 Feb 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग की ‘माई स्टैम्प’ सेवा के तहत लोग अब अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए डाक टिकट बनवा सकते हैं। पांच रुपये के टिकट पर नव युगल की खूबसूरत तस्वीर होगी, यह देशभर में कहीं भी भेजी जा सकती है। इस डाक टिकट पर शुभ विवाह लिखा होगा। मात्र 300 रुपये खर्च करने पर डाक विभाग ऐसे 12 टिकट बनाएगा।
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में ‘माई स्टैम्प’ सेवा के तहत 300 रुपये में बनेंगे 12 डाक टिकट
प्रधान डाकघर फिलाटेलिक ब्यूरो के प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी कुछ नया करना चाहती है, ऐसे में शुभ विवाह, सालगिरह से लेकर बर्ड-डे तक पर ‘माई स्टैम्प’ सेवा के तहत डाक टिकट जारी करवा सकते हैं। आप किसी से बेशुमार प्यार करते हैं, तो इस प्यार को अमर करने के लिए भी आप इस प्रयोग को आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
जन्मदिन से लेकर विवाह और जीवन की तमाम खुशी के पदों को ‘माई स्टैम्प’ सेवा के तहत यादगार बनाया जा सकता है। आज की युवा पीढ़ी के बीच सेल्फी का क्रेज खूब बढ़ रहा है, ऐसे में आपकी सेल्फी भी ‘माई स्टैम्प’ सेवा के तहत डाक टिकट पर स्थान पा सकती है। फिलाटेलिक ब्यूरो प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि प्रधान डाकघर में यह सुविधा उपलब्ध है। इसका तय शुल्क देकर आप अपने जीवन के अनमोल पल को यादगार बना सकते हैं।
विज्ञापन