{"_id":"5b6eb3154f1c1ba03e8b64fb","slug":"now-police-personnel-in-shimla-can-not-carry-money-over-200-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में अब 200 रुपए से ज्यादा नहीं रख सकेंगे पुलिसकर्मी, शिकायतों के बाद हुआ फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऊना में अब 200 रुपए से ज्यादा नहीं रख सकेंगे पुलिसकर्मी, शिकायतों के बाद हुआ फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 11 Aug 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए हिमाचल प्रदेश की ऊना पुलिस ने जांच चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मियों से कहा है कि वे अपने साथ 200 रुपये से ज्यादा नहीं रखें। ऊना के पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि इस तरह की शिकायतें थी कि राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं खासतौर पर पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं से जांच चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मी रिश्वत की मांग करते हैं।
विज्ञापन
शर्मा ने पीटीआई भाषा से कहा कि इन शिकायतों के बाद यह यह फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला चिन्तपूर्णी, ज्वालाजी और कांगड़ा समेत अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु के लिए प्रवेश द्वार है। निर्देश कल जारी किए गए थे और आज से अमल में आ गए हैं।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि अगर किसी जांच चौकी पर तैनात कोई पुलिस कर्मी 200 रुपये से ज्यादा नकद रखना चाहता है तो उसे संबंधित थाने की प्रतिदिन की डायरी में सटीक राशि का उल्लेख करना होगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने शिकायतों के बाबत पिछले कुछ महीनों के दौरान पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन