{"_id":"57e659dc4f1c1bc32ca82f6a","slug":"now-pm-modi-to-get-security-under-kini","type":"story","status":"publish","title_hn":"किनी की सुरक्षा में रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किनी की सुरक्षा में रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 24 Sep 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की निगरानी का जिम्मा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राधाकृष्ण किनी को दिया गया है। द अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने बिहार कैडर से 1981 बैच के आईपीएस किनी के चुनाव पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
उन्हें कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) के पद पर नियुक्त किया गया है। डिपॉर्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग की ओर से जारी आदेश के बारे में जानकारी दी गयी है। वे इस समय नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो में डायरेक्टर जनरल के पद पर आसीन हैं।
विज्ञापन
नए पद पर वह अगले वर्ष नवंबर तक रहेंगे। उन्हें अपने ही बैच के मलय सिन्हा की जगह मिल रही है जो अपना कार्यकाल समाप्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप का प्रमुख होता है। उसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार की देश और विदेश यात्रा के दौरान सुरक्षा मुहैया होती है।
विज्ञापन