फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now online gaming is a career

ऑनलाइन गेमिंग को प्रोफेशन की तरह अपना रहे लोग, कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 07 May 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 May 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
now online gaming is a career

बढ़ते डिजिटलाइजेशन के दौर में अब ऑनलाइन गेमिंग कई लोगों के लिए करियर बन गया है। रौनक सेन, बालाजी रामनारायरन जैसे कई नाम हैं जो दिन के 8 घंटे ऑनलाइन गेम खेलने में बिताते हैं और यह सब उनका शौक नहीं है बल्कि वह पैसा कमाने के लिए यह सब करते हैं। 

विज्ञापन


गेमिंग कंपनियां गेम जीतने पर प्राइज मनी के रूप में मोटा पैसा दे रही हैं। भारत में ऑनलाइन वीडियो गेम्स खेलना एक प्रोफेशन बन गया है। जिसमें लोग नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर भागीदारी करते हैं और 5 लाख से 20 लाख तक प्रति टूर्नामेंट कमाते हैं। 
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत के 4 महीनों में यह आंकड़ा 3.5 करोड़ तक पहुंच गया है। दरअसल ऑनलाइन गेमिंग की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाती है जिससे बहुत सारे लोग खेल देख रहे होते हैं, ऐसे में कई विज्ञापन भी लगाये जाते हैं जिससे कुछ ही घंटों में मोटा पैसा कमाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉब्स नाम की कंपनी आने वाले तीन सालों में 10 मिलियन डॉलर का निवेश करने का प्लान बना रही है जिससे भारत से बेहतरीन गेमर्स पाये जा सकें। एक मोबाइल पब्लिशिंग कंपनी नजारा ने भी भारतीय ई स्पोर्ट में 20 मिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। 


इसी साल रोनी स्क्रूवाला यू साइफर ने ई-स्पोर्ट चैंपियनशिप में 51 लाख रुपये की प्राइज मनी की घोषणा की है। ये कंपनियां इस प्रोफेशन में इसलिए दिलचस्पी ले रही हैं क्योंकि प्रोफेशनल गेम खेलने वाले लोगों की वजह से इन कंपनियों को स्पॉन्सरशिप मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed