फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now no Muslim judge in Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट में नहीं एक भी मुस्लिम जज, सरकार से मतभेद के बाद बनी स्थिति

Tue, 06 Sep 2016 05:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
now no Muslim judge in Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट
मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाला एक भी जज नहीं है। बताते चलें कि इस साल दो मुस्लिम जज दो फरवरी को जस्टिस एम वाई इकबाल और 22 जुलाई को जस्टिस फकीर मोहम्मद इब्राहिम कलिफुल्ला के रिटायर हो गए, जिसके बाद ऐसी स्थिति बनी है।  बीते 11 साल में पहली बार और तीन दशक में दूसरी बार ऐसा मौका है, जब सुप्रीम कोर्ट में एक भी मुस्लिम जज नहीं है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच जजों की नियुक्ति को लेकर चल रहे तनाव के कारण अगले मुस्लिम जज की नियुक्ति रुकी हुई है। आखिरी बार साल 2012 में एक मुस्लिम जज की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति हुई थी। 
विज्ञापन


बताते चलें कि मौजूदा समय में देश के दो हाई कोर्ट में मुस्लिम चीफ जस्टिस हैं। इसमें बिहार के चीफ जस्टिस अंसारी अगले महीने अक्टूबर में रिटायर होने वाले हैं और हिमाचल के चीफ जस्टिस मंसूर अहमद मीर अप्रैल 2017 में रिटायर होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई कोर्ट के जज के रिटायरमेंट की उम्र 62 और सुप्रीम कोर्ट के जज की रिटायरमेंट की उम्र 65 साल निर्धारित है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में अधिकतम 31 जजों की नियुक्ति की क्षमता है, जबकि मौजदा समय में वहां 28 जज हैं। वहीं चार और जज इस साल रिटायर हो रहे हैं। 
 

पूर्व चीफ जस्टिस ने जताई चिंता

now no Muslim judge in Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट
इंडियन एक्स्प्रेस की खबर के मुताबिक, भारत के पूर्व चीफ जस्टिस केजी बालकृष्णन ने इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कोई भी मुस्लिम जज नहीं है। आशा करते हैं उन्हें जल्द ही मुस्लिम जज मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह उन्हें अधिकारों से वंचित करने का ही बस मामला नहीं है। यह सभी धर्म, जाति और क्षेत्र के उचित नेतृत्व पर सवाल उठाता है। बहुत से देशों में यह विशेष प्रावधान है कि सभी जाति, धर्म और क्षेत्र को राष्ट्रीय कोर्ट में उचित प्रतिनिधित्व मिले।

11 साल पहले ढाई साल तक थी यह स्थिति

now no Muslim judge in Supreme Court
सजा सुनने के बाद भाग - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि अप्रैल 2003 से सितंबर 2005 तक तकरीबन ढाई साल ऐसा मौका रहा जब सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम जज नहीं रहे। जस्टिस एसएसएम कादरी के 4 अप्रैल 2003 को रिटायर होने के बाद 9 सितंबर 2005 कको जस्टिस अल्तमस कबीर की नियुक्ति हुई थी।

हालांकि, इसके विपरीत दिसंबर 2012 से अप्रैल 2013 की अवधी में चार मुस्लिम जज रहे। इनमें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया अल्तमस कबीर, जस्टिस आफताब आलम, जस्टिस इकबाल और जस्टिस कलिफुल्ला थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed