फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now each customer will get electricity connection under govt scheme

कंपनियां नहीं कर सकेंगी इनकार, हर ग्राहक को मिलेगा बिजली कनेक्शन

Sat, 21 May 2016 04:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 04:28 AM IST
सार

  • नई स्कीम के तहत बिजली कनेक्शन के ग्राहक को मिलेगी किस्त में भुगतान की सुविधा
  • दो सालों में बिजली उत्पादन क्षमता में 46,543 मेगावाट का विस्तार 

विज्ञापन
Now each customer will get electricity connection under govt scheme
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूश गोयल - फोटो : PTI

विस्तार

बिजली, कोयला, नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि किसी भी उपभोक्ता को बिजली कनेक्शन देने से बिजली वितरण कंपनियां इनकार नहीं कर सके, इसके लिए जल्द ही मंत्रालय स्कीम लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन देना अनिवार्य होगा। मंत्रालय की तरफ से बनाई जाने वाली स्कीम के तहत बिजली कनेक्शन लेने के लिए किए जाने वाले भुगतान को किस्त में चुकाने की सुविधा दी जाएगी। अपने मंत्रालयों के दो वर्षों की उपलब्धियों को लेकर आयोजित प्रेस क्रांफ्रेंस में गोयल ने यह घोषणा की।

विज्ञापन


इस कांफ्रेस में देशभर के सभी प्रमुख राज्यों के संवाददाताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। गोयल ने देश के सभी राज्यों से बिजली के क्षेत्र में अपनी क्षमता बढ़ाने व एग्रीगेट ट्रांसमिशन व कमर्शियल (एटीएंडसी) लॉस को कम करने की अपील की। गोयल ने बताया कि पिछले दो सालों में देश की बिजली उत्पादन क्षमता में 46,543 मेगावाट का विस्तार किया गया जो कि देश की कुल बिजली उत्पादन क्षमता का 20 फीसदी है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में बिजली की मांग में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जो कि पहले के मुकाबले अधिक है। उन्होंने कहा कि कोयले के उत्पादन में रिकार्ड 7.4 करोड़ टन की बढ़ोतरी की वजह से कोयले की कोई किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार किसी भी राज्य को बिजली के उत्पादन के लिए उनकी मांग के मुताबिक कोयले की आपूर्ति करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिजली वितरण कंपनियों की वित्तीय दशा को सुधारने के लिए बिजली मंत्रालय के उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना में अब तक 10 राज्य शामिल हो चुके हैं और जल्द ही और 8 राज्यों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली की सुविधा से वंचित 18,452 गांवों के विद्युतीकरण के कार्य में तेजी से दूरदराज के 7,779 गांवों तक बिजली पहुंचायी जा चुकी है। नवीकरणीय ऊर्जा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में सौर ऊर्जा की उत्पादन क्षमता में 157 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में नवीकरणीय ऊर्जा की उत्पादन क्षमता 32,000 मेगावाट की थी जिसे वर्ष 2022 तक 1.75 लाख मेगावाट करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed