फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now doctors do not need to go abroad for job

अब डॉक्टरों को नौकरी के लिए नहीं होगी विदेश जाने की जरूरत 

Sun, 04 Dec 2016 02:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 04 Dec 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
Now doctors do not need to go abroad for job
एम्स

एक ओर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि अगले दो वर्ष में देश में 12 एम्स बनकर तैयार हो जाएंगे और एम्स से तैयार होने वाले चिकित्सकों को नौकरी के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि देश में प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र गौण स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। यदि इन दोनों स्तर को मजबूत किया जाए तो देश के बड़े और आधुनिक अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 80 से 85 फीसदी की कमी आ जाएगी।

विज्ञापन


केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश में अगले दो वर्ष में 12 एम्स बनकर तैयार हो जाएगा। हर एम्स में कम से कम 200 फैकल्टी की आवश्यकता होगी। इस हिसाब से 2400 चिकित्सकों की जरुरत तो एम्स में ही होगी। लिहाजा आपको नौकरी के लिए अमेरिका और इंग्‍लैंड जाने की जरूरत नहीं है। विदेशों से जैसी सुविधा चिकित्सकों को देश में ही मिलेगी।
विज्ञापन


एम्स दीक्षांत समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि निजी क्षेत्र के अस्पतालों में इलाज में इतना खर्च होता है कि लोग वहां जाना नहीं चाहते। लिहाजा सरकारी और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर अस्पताल खोले जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इशारों में गृहमंत्री ने चिकित्सकों से ग्रामीण क्षेत्र में जाकर काम करने की भी बात कही। गृहमंत्री ने कहा कि देश को स्वास्थ्य क्षेत्र में अभी बहुत काम करना है क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से बीमारियों पर एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें 180 देशों की सूची में भारत 144वें स्थान पर है। मलेरिया उन्मूलन में श्रीलंका ने बाजी मार ली जबकि भारत अभी इस दिशा में बहुत पीछे है। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed