{"_id":"593099594f1c1b2a54bda94c","slug":"now-disputes-settle-outside-to-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोर्ट के बाहर सुलझेंगे विवाद, सरकार ला रही कानून","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब कोर्ट के बाहर सुलझेंगे विवाद, सरकार ला रही कानून
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 02 Jun 2017 04:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालतों में बड़े पैमाने पर लंबित पड़े मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार कोर्ट के बाहर ही सुलह कराने वाला नया कानून लाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
कारोबार के लिए मुफीद माहौल बनाने पर विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में सुधार के लिए हाल ही में एक कार्यदल की बैठक हुई थी। उसमें विधि मंत्रालय के कानून प्रतिनिधियों ने मुकदमे से पहले स्वैच्छिक मध्यस्थता पर कानून बनाने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
कार्य दल की इस मसले पर दो बार बैठक हो चुकी है, जिसमें सिंगापुर में इसी तरह के कानून की तर्ज पर भारत में भी कानून की जरूरत पर चर्चा की गई। 18 अप्रैल की बैठक के मिनट्स के अनुसार विश्व बैंक की रिपोर्ट में इस तरह की मध्यस्थता करने वाले देशों को वित्तीय प्रोत्साहन देने वाले तथ्यों पर विचार किया गया।
विज्ञापन
अभी केवल शादी ब्याह के मामले में ही मध्यस्थता प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन नए कानून में मकान मालिक-किरायेदार और औद्योगिक विवाद जैसे मामलों में भी कोर्ट के बाहर सुलह करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। लंबित मामलों में ज्यादातर ऐसे ही हैं।