फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now dial just 139 for any kind of information or help related to Indian railway

नए साल में तोहफा, रेलवे से जुड़ी किसी तरह की जानकारी या मदद के लिए अब डायल करें सिर्फ 139

Thu, 02 Jan 2020 08:45 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 Jan 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Now dial just 139 for any kind of information or help related to Indian railway
Railway Helpline - फोटो : Ministry of Railways
भारतीय रेल यात्रियों की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कई काम कर रही है। इसी कड़ी में रेलवे ने अब यात्रियों की मदद के लिए जारी कई हेल्पलाइन नंबर को बदलकर सभी तरह की जानकारी और मदद के लिए सिर्फ एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
विज्ञापन


अब यात्रियों को रेलवे से जुड़ी किसी तरह की मदद या जानकारी के लिए एक ही नंबर डायल करना होगा। वह नंबर है 139। अब यात्रियों को कई हेल्पलाइन नंबर नहीं याद करने पड़ेंगे, रेल से संबंधित कोई भी मदद सिर्फ 139 डायल करके प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

 


 


अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों से यात्रियों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है। अब सभी तरह की सुविधाएं, पूछताछ और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 ही काम करेगा। इसके चलते अब यात्रियों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, हेल्पलाइन नंबर 182 बरकरार रहेगा।

इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को ट्वीट कर बताया था, 'रेलवे की विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों को एकीकृत कर 139 में बदल दिया गया है, यह नंबर इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पांस पर आधारित है। यह व्यवस्था 1 जनवरी से लागू की जा रही है, इसके शुरू होने पर यात्रियों को सहायता के लिए अलग-अलग नंबरों के स्थान पर सिर्फ एक हेल्पलाइन नंबर 139 को याद रखना होगा।'



पहले रेलवे में यात्री सुविधा और सेवा के कई नंबर थे, जिससे कई बार यात्री हेल्पलाइन नंबरों की सर्विस को लेकर कन्फ्यूज हो जाते थे। इसी को देखते हुए रेलवे ने यह पहल की है और अब  सिर्फ 139 नंबर का इस्तेमाल करके रेलवे से जुड़ी हर समस्या का निपटारा कर सकते हैं।

पहले 138 हेल्पलाइन नंबर शिकायत के लिए, 1072 दुर्घटना एवं सुरक्षा की स्थिति के लिए, 58888/138 कोचों की सफाई के लिए, 1098 सामान खोने या लापता हुए बच्चों के लिए, 155210 विजिलेंस से शिकायत के लिए, 1800111321 नंबर कैटरिंग संबंधी शिकायत के लिए, 1800111139 रेलवे इन्क्वायरी के लिए और 1800111322 रेलवे पुलिस की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर था। इसके अलावा 139 यह नंबर पर PNR, कैंसिलेशन, किराए की जानकारी, सीटों की उपलब्धता और ट्रेन की ताजा स्थिति के बारे में जान सकते थे। अब ये सारी सुविधाएं 139 नंबर डायल करके मिल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed