फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now devotees can do online darshan and puja of amarnath shrine live

बाबा अमरनाथ के ऑनलाइन दर्शन: रिलायंस जियो ने जोड़े श्रद्धा के डिजिटल तार, भक्त घर बैठे कर सकेंगे पूजा

Fri, 16 Jul 2021 04:59 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 16 Jul 2021 04:59 PM IST
सार

 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जियो मीट के जरिए लाइव पूजा, लाइव हवन आदि भी करा सकते हैं। पूजा या हवन पुजारी द्वारा पवित्र गुफा में भक्त के 'नाम' और 'गोत्र' के उच्चारण के साथ की जाएगी...

विज्ञापन
now devotees can do online darshan and puja of amarnath shrine live
बाबा अमरनाथ - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

कोविड 19 के संक्रमण के चलते अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन करने पर लगी रोक जहां भक्तों को मायूस कर रही थी तो वो वहीं श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन और वर्चुअल लाइव पूजा की व्यवस्था ने उन्हें खुश कर दिया है। देशभर के तमाम भक्त घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अमरनाथ के दर्शन तो कर ही पाएंगे, वहीं वे कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए हवन करने, विशेष आरती और प्रसाद चढ़ाने का लाभ भी घर बैठे ही ऑनलाइन ले पाएंगे। इसके लिए रिलायंस जियो ने खास इंतजाम किए हैं। श्रीअमरनाथ से लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियोटीवी पर 'श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड' नाम से एक नया चैनल शुरू किया गया है। इसके जरिए श्रद्धालु जियो टीवी पर सुबह शाम लाइव दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन

भक्तों के गोत्र और नाम से होगी अमरनाथ की वर्चुअल लाइव पूजा

भक्त अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जियो मीट के जरिए लाइव पूजा, लाइव हवन आदि भी करा सकते हैं। मतलब जियो मीट पर भक्तों को एक ऐसा वर्चुअल पूजाघर मिलेगा, जिसमें भक्त के अलावा अमरनाथ श्राइन बोर्ड का पुजारी भी वर्चुअली मौजूद होगा। पूजा या हवन पुजारी द्वारा पवित्र गुफा में भक्त के 'नाम' और 'गोत्र' के उच्चारण के साथ की जाएगी। 'मंत्रों और श्लोकों' के साथ होने वाली वर्चुअल पूजा का अहसास ऐसा होगा जैसे अमरनाथ गुफा में लिंग के सामने बैठ कर ही पूजन किया जा रहा हो।

विज्ञापन


वर्चुअल लाइव पूजा को बोर्ड की वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com और बोर्ड के मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से बुक किया जा सकता है। एक बार बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, भक्तों को जियो मीट पर एक लिंक भेजा जाएगा और वे अपने विशिष्ट बुकिंग समय पर इसमें शामिल हो सकेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस वर्ष कोरोना के कारण अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला लिया था। यह लगातार दूसरा साल है जब अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया है। बाबा के भक्तों को दर्शन न कर पाने का मलाल न रहे इसलिए कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम के बावजूद रिलायंस जियो ने कुछ ही दिनों में लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा खड़ा किया है।

जियो के साथ अन्य यूजर्स भी उठा सकेंगे फायदा

बैंडविड्थ के लिए अमरनाथ जी के बेस कैंप बालटाल से अमरनाथ गुफा तक कई किलोमीटर का फाइबर केबल डाला गया है। जियो के ग्राहकों के साथ अन्य यूजर्स भी बाबा अमरनाथ के दर्शनों का लाभ उठा सकेंगे। रिलायंस जियो ने जियो चैट पर 'अमरनाथ दर्शन चैनल' बनाया है। प्ले स्टोर्स पर मुफ्त में उपलब्ध जियो चैट एप के इस चैनल की मार्फत दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला भक्त अब आसानी से बाबा बर्फानी के लाइव दर्शन कर सकेगा।



अमरनाथ श्राइन बोर्ड, जियो चैट के इस चैनल का इस्तेमाल अपने अनुयायियों को सूचना देने, लाइव आरती का समय बताने, दान पद्धति आदि का विवरण और प्रसाद की होम डिलीवरी आदि की जानकारी देने के लिए करेगा। भगवान शिव की अराधना बिना म्यूजिक के तो संभव ही नही। भोले के भक्तों के लिए जियो सावन ने गानों, आरतियों, स्तुतियों और भजनों से भरपूर 'चलो-अमरनाथ' नाम से एक प्ले लिस्ट भी बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed