फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now corporates Will transform a thousand villages in Maharashtra

अब प्राइवेट कंपनियां करेंगी महाराष्ट्र के एक हजार गांवों का कायाकल्प

Fri, 26 Aug 2016 01:36 AM IST
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई Updated Fri, 26 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
now corporates Will transform a thousand villages in Maharashtra
राज्य में विलेज सोशल ट्रांसफॉर्मेशन मिशन की शुरुआत - फोटो : amarujala
महाराष्ट्र में कार्पोरेट्स के सहयोग से एक हजार गांवों का कायाकल्प किया जाएगा। इस काम में उद्योगपति रतन टाटा और आनंद माहिंद्रा से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी हाथ बटाएंगे। सरकार और कार्पोरेट के गठजोड़ में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 'अभिनव विलेज सोशल ट्रांसफॉर्मेशन मिशन’ शुरू किया जाएगा जिसके तहत सरकार, उद्योगपति, कार्पोरेट और स्वयंसेवी संगठन आपस में मिलकर एक हजार गांवों का ट्रांसफॉर्मेशन करेंगे।
विज्ञापन

  
बृहस्पतिवार को मंत्रालय में इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा कि सरकार की योजना का कई घटक लाभ नहीं उठा पाते, निजी कंपनियां इस खाई को भरने में सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि सूबे में कई कंपनियां सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत पहले से ही काम कर रही हैं। इसमें उनकी विशेषज्ञता का लाभ लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मिशन को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में उद्योगपति रतन टाटा, आनंद माहेंद्रा और महानायक अमिताभ बच्चन, बिरला ग्रुप के राजश्री बिरला, हिंदुस्तान लीवर के संजीव मेहता, जेएसडब्ल्यू के सज्जन जिंदल, भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य, वीडियोकॉन के प्रमुख राजकुमार धूत, डॉ. अनिल काकोडकर, डॉ. विजय भटकर सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। लेकिन, फडणवीस की प्रेस वार्ता में रतन टाटा, आनंद माहिंद्रा और अमिताभ बच्चन ही मौजूद रहे। फडणवीस ने बताया कि कार्पोरेट कंपनियों के सहयोग से पहले चरण में राज्य के एक हजार गांवों का काया पलट किया जाएगा। गांवों के विकास में ग्राम सभाओं से सहयोग लिया जाएगा तथा निश्चित कालावधि में शाश्वत विकास के लिए गांवों में जल संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के कार्यक्रम चलाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 अक्टूबर से होगी मिशन की शुरुआत

now corporates Will transform a thousand villages in Maharashtra
गांव
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो अक्टूबर से 100 गांवों में यह अभियान शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक गवर्निंग काउंसिल गठित किया जाएगा। एक हजार गांवों में 50 प्रतिशत गांवों का चयन कार्पोरेट कंपनियां करेंगी, जबकि बाकी बचे 50 फीसदी गांवों का चयन ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स के आधार पर होगा। इसमें 25 फीसदी गांव आदिवासी बहुल होंगे। फडणवीस ने कहा कि राजश्री बिरला समूह ने आदित्य बिरला ट्रस्ट के माध्यम से 300 गांवों का विकास करेगी।

अमिताभ बच्चन होंगे मिशन का चेहरा
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन अभिनव विलेज सोशल ट्रांसफार्मेशन मिशन का चेहरा होंगे। जब उनसे यह पूछा गया कि महानायक अमिताभ बच्चन इस अभियान के ब्रांड एंबेसेडर हैं तो उन्होंने कहा कि उनके लिए यह शब्द बहुत छोटा हैं। वे इससे बड़ा काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed