{"_id":"573f95df4f1c1b6f64ac77fb","slug":"now-constables-will-get-weekly-offs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब यूपी पुलिस के जवान भी कहेंगे, 'आज मेरी छुट्टी है'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब यूपी पुलिस के जवान भी कहेंगे, 'आज मेरी छुट्टी है'
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 21 May 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
लाखों कांस्टेबलों को मिलेगी राहत
- फोटो : Getty
दरोगा, एचसीपी और इंस्पेक्टर के बाद अब जनपद के सिपाहियों को भी वीकली आफ मिलने जा रहा है। सभी सर्किल स्तर पर इसका प्लान तैयार कर लिया गया है। एक दो-दिन में इसे फाइनल कर लिया जाएगा। इसे पहले थानों पर लागू किया जाएगा। इसके बाद पुलिस लाइन में। दस दिन के भीतर ही यह प्लान लागू कर किया जाना है।
विज्ञापन
दरोगाओं के वीकली आफ का प्लान सीओ हरीपर्वत डा. अनुराग वत्स ने तैयार किया था। इसके नतीजे शानदार रहे। पुलिस में सकारात्मक संदेश गया। पुलिसकर्मियों का चिड़चिड़ापन कम हुआ। इसके बाद एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने हेड कांस्टेबल और इंस्पेक्टर का भी साप्ताहिक अवकाश मंजूर कर दिया। इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया था।
विज्ञापन
देखा गया कि सप्ताह में एक दिन की छुट्टी से पुलिस पर क्या असर पड़ता है? इसका रिजल्ट आने के बाद एसएसपी डा. प्रीतिंद सिंह ने सभी एडिशनल एसपी और सीओ को प्लान तैयार करने के लिए कहा। इस पर काम पूरा हो गया है। सभी 43 थानों पर रोटेशन चार्ट तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आगरा से होगी शुरुआक
सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के साप्ताहिक अवकाश शुरू हो जाने के बाद आगरा पूरे प्रदेश में नजीर बनने जा रहा है। यह व्यवस्था सूबे के किसी और जनपद में नहीं है। इस तरह के प्लान कई जिलों में बन चुके हैं लेकिन अमल में नहीं आ पाए। कई जगह दरोगाओं के वीकली आफ शुरू हुए लेकिन थोड़े दिन में ही बंद किए गए।
चुनौतियां भी कम नहीं
सिपाहियों को साप्ताहिक अवकाश देने के बाद सबसे बड़ी चुनौती होगी वीआईपी ड्यूटी की। ताज के शहर में वीआईपी नहीं, वीवीआईपी का आगमन भी ज्यादा रहता है। इनकी सुरक्षा के इंतजाम में बाहर से फोर्स मंगानी पड़ती है। सिपाहियों के वीकली आफ शुरू हो जाने के बाद वीवीआईपी के कार्यक्रम से समय अधिकारियों की परीक्षा होगी।
सिपाहियों को साप्ताहिक अवकाश देने पर प्लान तैयार किया गया है। इसे इस महीने के आखिर में लागू कर दिया जाएगा।
डा. प्रीतिंदर सिंह ( एसएसपी)
पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देना अच्छी शुरुआत है। आगरा में इसके नतीजे अच्छे रहे हैं। इसे रेंज के अन्य जिलों में लागू करने पर विचार किया जा रहा है।
अजय मोहन शर्मा ( डीआईजी)