फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now book the general and platform train ticket from the mobile app now

अब मोबाइल ऐप से लीजिए ट्रेन का जनरल टिकट, प्लेटफार्म टिकट की भी सुविधा उप्लब्ध

Mon, 09 Jul 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 09 Jul 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
now book the general and platform train ticket from the mobile app now

रेल यात्रियों को जनरल टिकट के लिए लंबी लाइन से इसी माह छुटकारा मिल जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी, मथुरा, इटावा समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्री मोबाइल ऐप की मदद से जनरल टिकट बुक करवा सकेंगे। यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी रेलवे के यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप से। इस माह के अंत तक एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। यह ऐप विंडोज और स्मार्ट फोन दोनों के लिए शीघ्र ही उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


देश के कुछ जोनल रेलवे में यूटीएस ऐप के माध्यम से यात्रियों को जनरल टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब एनसीआर में इसे पहली बार शुरू किया जाना है। यह ऐप उन यात्रियों के लिए कारगर रहेगा, जिन्हें जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। इस ऐप को आसानी से डाउनलोड भी किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित यात्री को पहले प्ले स्टोर में जाकर यूटीएस मोबाइल टिकटिंग ऐप डाउनलोड करना होग।
विज्ञापन


साइन इन करने के बाद यूजर को अपना नाम, पता, जन्मतिथि आदि जानकारियां देनी होगी। नियम व शर्तें स्वीकार करने के बाद यात्री को ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मिलेगा। इसके बाद उस ट्रेन की जानकारी भरनी होगी जिसका टिकट उसे चाहिए। इसमें यात्रियों की संख्या का भी कॉलम होगा। उसे भरने के बाद प्रस्थान और गंतव्य का स्टेशन का नाम भरना होगा। अंत में यात्री को टिकट की धनराशि बताई जाएगी। इसके यात्रियों को अदा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर आएगा टिकट 
राशि अदा करने के बाद यात्री के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए अनारक्षित ई टिकट आएगी। मोबाइल पर ही इस एसएमएस को ट्रेन या स्टेशन पर चेकिंग स्टाफ  को यह टिकट दिखाना अनिवार्य होगा। इस ऐप से प्लेटफार्म टिकट भी बुक कराया जा सकेगा। हालांकि इस ऐप के माध्यम से यात्री अग्रिम टिकट बुकिंग नहीं करा सकेंगे। हमेशा वर्तमान तिथि के ही टिकट बुक होंगे।

जबकि पेपर टिकट बुक कराने के लिए यात्री को अन्य टिकट विवरणों के साथ बुकिंग आईडी मिल जाएगी। बुकिंग आईडी  एसएमएस के माध्यम से भी बताई जाएगी। पेपर टिकट बुक करने के बाद यात्रा शुरू करने के स्टेशन पर लगे एटीवीएम से यात्री अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और बुकिंग आईडी दर्ज करके टिकट का प्रिंट ले  सकेंगे।


एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों में इसी माह इस ऐप को लांच कर दिया गया जाएगा। इस ऐप की मदद से यात्रियों को लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। यात्री ऐप के माध्यम से आसानी से अन रिजर्व टिकट हासिल कर सकेंगे। 
नवीन दीक्षित, सीनियर डीसीएम, इलाहाबाद मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed