{"_id":"598393e54f1c1b99698b4888","slug":"now-bjp-is-top-party-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को पछाड़ भाजपा बनी राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस को पछाड़ भाजपा बनी राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए राज्यसभा में भाजपा अब सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। ऊपरी सदन के लिए मध्यप्रदेश के उपचुनाव में निर्वाचित भाजपा सांसद संपतिया उइके ने बृहस्पतिवार को सदन की सदस्यता ग्रहण की। राज्यसभा की यह सीट केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के कारण खाली हुई थी।
विज्ञापन
मादी सरकार के केंद्र की सत्ता में आने के बाद यह पहली बार भाजपा राज्यसभा में नंबर एक की पार्टी बनी है। हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग ऊपरी सदन में अब भी निर्णायक बहुमत से दूर है, लेकिन जदयू के सत्तारूढ़ खेमे में आने के बाद से इसकी संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
राज्यसभा में दलगत स्थिति
भाजपा 58
कांग्रेस 57
सपा 18
एआईएडीएमके 13
तृणमूल कांग्रेस 12
जनता दल (यू) 10
बीजेडी 8
सीपीआई (एम) 8
मनोनीत सदस्य 8
बीएसपी 5
अन्य 46
रिक्तियां 2
.......
योग 245