फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Blast at Pharmaceutical Factory in Bharuch, Several Dead, Many Injured Hindi update

गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में बड़ा हादसा: पांच मजदूरों की गई जान, छह घायल; इलाके में मची अफरा-तफरी

Sat, 17 Oct 2026 09:13 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 17 Oct 2026 09:13 AM IST
सार

गुजरात के भरूच की सिंजील फार्माकेम दवा फैक्टरी में रिएक्टर फटने से पांच मजदूरों की मौत और छह लोग घायल हो गए। धमाके के बाद जहरीली गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Gujarat: Blast at Pharmaceutical Factory in Bharuch, Several Dead, Many Injured Hindi update
फार्मास्युटिकल फैक्टरी में धमाका (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

गुजरात के भरूच जिले में एक दवा फैक्टरी में हुए भीषण धमाके ने पांच मजदूरों की जान ले ली, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा सायखा GIDC स्थित सिंजील फार्माकेम कंपनी में शुक्रवार देर रात रिएक्टर में ब्लास्ट हो गया। धमाके के तुरंत बाद फैक्टरी में जहरीली गैस का रिसाव होने लगा, जिससे परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


15 हजार लीटर क्षमता वाले रिएक्टर में हुआ विस्फोट
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय फैक्टरी में 15 हजार लीटर क्षमता वाले रिएक्टर में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रिएक्टर के टुकड़े फैक्टरी की चारदीवारी के बाहर जा गिरे।

धमाके की आवाज करीब 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई देने की बात कही गई है। विस्फोट के प्रभाव से फैक्टरी में लगी भारी मशीनों और लोहे की चादरों को भी नुकसान पहुंचा। परिसर में कई जगह टूटे हुए उपकरण और मलबा बिखर गया।

धमाके के बाद जहरीली गैस का रिसाव, आंखों में होने लगी जलन
विस्फोट के तुरंत बाद फैक्टरी से एमडीसी गैस के रिसाव की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिसर के अंदर और बाहर धुआं फैलने लगा। वहां मौजूद मजदूरों और अन्य लोगों की आंखों में तेज जलन होने लगी। गैस की चपेट में आने से कई कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। इस स्थिति ने हादसे की गंभीरता और बढ़ा दी। हालांकि, गैस के रिसाव की मात्रा, उसके फैलाव और आसपास के क्षेत्र पर पड़े प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


प्रशासन और पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें फैक्टरी पहुंचीं। अधिकारियों ने घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रिएक्टर में विस्फोट किस वजह से हुआ और क्या इसके पीछे तकनीकी खराबी या सुरक्षा से जुड़ी कोई चूक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed