फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   विपक्ष के रूप में कांग्रेस व राहुल गांधी अत्यंत कमजोर हुए साबित

विपक्ष के रूप में कांग्रेस व राहुल गांधी अत्यंत कमजोर हुए साबित

Fri, 04 Aug 2017 02:22 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
विपक्ष के रूप में कांग्रेस व राहुल गांधी अत्यंत कमजोर हुए साबित

विज्ञापन
गुजरात के चार लोगों का देश की संपत्ति पर कब्जा

ललितपुर। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने केंद्र सरकार के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दे को उठाने में कमजोर साबित हो रहा है। कांग्रेस व उनके नेता राहुल गांधी कमजोर साबित हो रहे हैं। वहीं, पीएम मोदी लक्ष्य बनाकर विपक्षी दलों के नेताओं को फंसा रहे हैं। उन्होंने सीबीआई को भाजपा का प्रकोष्ठ बताया दिया। वह आदिवासी व किसानों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए ललितपुर आए थे।
वन विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मोदी सरकार सहित राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा सरकारों को भ्रष्टाचार के मामले में घेरा। उन्होंने कहा कि पनामा पेपर लीक मामले में आयरलैंड व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी चली गई। अन्य देशों में कार्रवाइयां हुई लेकिन देश में पीएम मोदी ने छोटी जांच भी कराना उचित नहीं समझा। राज्यों के अधिकारों में हस्तक्षेप करते हुए तोड़फोड़ की राजनीति अपनाई जा रही है। बिहार का इसका उदाहरण है। यहां महागठबंधन को जनादेश मिला था। इसके बाद नीतीश कुमार के साथ सरकार बना ली। गुजरात के चार बड़े नाम मोदी, अमित शाह, विनोद अडानी व अंबानी का देश की संपत्ति पर कब्जा हो गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार समाजवादी पार्टी की ही तरह काम कर रही है। केजरीवाल के मौन के सवाल पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल का मोदी से कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है।
विज्ञापन

गिन्नौट बाग में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने आदिवासी एवं किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि आदिवासियों के साथ भूमाफियाओं की तरह बर्ताव किया जा रहा है। यही नहीं, उन पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। बजाज प्लांट की स्थापना में किसानों की मनमाने तरीके से जमीन ले ली गई। इसी तरह पानी पर रोक होने के बाद भी उसका इस्तेेमाल प्लांट में किया जा रहा है। उन्होंने सहरियों को वनाधिकार अधिनियम के तहत जमीनों के अधिकार दिलाने की मांग की। उन्होंने जिला इकाई के छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौपा। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, बुंदेलखंड जोन संयोजक मुरारीलाल जैन, जिला संयोजक हरदयाल सिंह लोधी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed