फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now Air force supports PM Modi Radar statement

बालाकोट स्ट्राइक पर सही थी पीएम मोदी की रडार थ्योरी, एयर मार्शल नांबियार ने किया समर्थन

Mon, 27 May 2019 07:48 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 27 May 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Now Air force supports PM Modi Radar statement
पीएम मोदी को मिला वायुसेना का साथ - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव के दौरान रडार वाले बयान पर अब भारतीय वायुसेना के एक शीर्ष अधिकारी का साथ मिला है। वेस्टर्न एयर कमांड के कमांडिंग इन चीफ रघुनाथ नांबियार ने कहा है कि घने बादलों से रडार के सटीक तरीके से विमानों की पहचान करने में बाधा आती है। 

विज्ञापन


नांबियार ने कहा कि यह सही है कि रडार से सटीक तरीके से विमानों की पहचान करने में घने बादलों का कुछ प्रभाव पड़ता है।

इससे पहले सेना प्रमुख बिपिन रावत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रडार वाले बयान उनका बचाव कर चुके हैं। रावत ने केरल में दिए अपने बयान में कहा था कि कुछ रडार अपने काम करने के तरीके के कारण बादलों के पार नहीं देख पाते हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बालाकोट एयर स्ट्राइक पर पूछे गए सवाल के दौरान कहा था कि ऑपरेशन से पहले मौसम अचानक खराब हो गया था। 12 बजे पल भर के लिए मन में आया कि अब क्या करेंगे। किसी ने कहा तारीख बदल दी जाए। मैंने सोचा कि इतने बादल हैं तो एक फायदा है कि हम रडार से बच सकते हैं और बादलों का फायदा भी मिल सकता है। मैंने कहा इसी मौसम में ऑपरेशन को अंजाम दीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के इस बयान की आलोचना भी हुई थी। विपक्ष ने इस बयान का जमकर मजाक उड़ाया था। आलोचकों और विरोधियों ने कहा कि पीएम को इतना तो पता होना चाहिए कि रडार हर मौसम में काम करता है। वहीं, कांग्रेस ने इसे लेकर पीएम मोदी पर तीखे तंज कसे। पार्टी प्रवक्ताओं से लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी का जमकर मजाक उड़ाया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed