फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notorious gangster Vikas Dubey impressed by the bollywood film Arjun pandit watched it many times

बॉलीवुड के 'अर्जुन पंडित' से प्रभावित था विकास दुबे, कई बार देखी थी ये फिल्म

Fri, 10 Jul 2020 08:57 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 10 Jul 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
Notorious gangster Vikas Dubey impressed by the bollywood film Arjun pandit watched it many times
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला

कानपुर का कुख्यात अपराधी विकास दुबे के अपराध करने का तरीका 1999 में आई बॉलीवुड फिल्म अर्जुन पंडित से प्रभावित था। विकास दुबे अभिनेता सनी देओल की फिल्म अर्जुन पंडित से काफी ज्यादा प्रभावित था और अपने जीवन में कई बार इस फिल्म को देख भी चुका था। 

विज्ञापन


विज्ञापन



फिल्म से सांकेतिक शब्द लेने के बाद दुबे, विकास पंडित बन गया था और अपने राजनैतिक गुट में भी पंडित के नाम से जाना जाता था। अपना नाम ना बताने की शर्त पर स्थानीय पत्रकार, जो विकास दुबे को अच्छे से जानते थे ने बताया कि विकास दुबे को पंडित कहलवाना काफी पसंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अर्जुन पंडित यानि कि सनी देओल सत्ताधारी और शक्तिशाली लोगों की कठपुतली बना हुआ था, जिसकी वजह से आंखों देखें अपराधों को लेकर उसे चुप रहना पड़ता था। अर्जुन पंडित उर्फ सनी देओल को निशा से प्यार होता, जिसके धोखा देने के बाद वो क्रूर अपराधी बन जाता है।


विकास दुबे इस फिल्म का बहुत बड़ा फैन था और इस फिल्म को 100 से ज्यादा बार देखा होगा। स्थानीय पत्रकारों ने इस बात की जानकारी दी। विकास दुबे पीड़ित व्यक्तियों को बुलाता और खुद को पंडित कहकर खुद का परिचय देता था। 

हालांकि कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर पहले ही विकास दुबे का एक मुठभेड़ में एनकाउंटर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर कानपुर आ रही थी कि रास्ते में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और विकास दुबे ने भागने की कोशिश। 

इसके बाद एसटीएफ की टीम और विकास दुबे की मुठभेड़ हुई, जिसमें विकास दुबे मारा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed