फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   notice to two workers of bharatiya janata party in national executive meet allahabad, varun gandhi

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: वरुण के पोस्टरों पर दो कार्यकर्ताओं को नोटिस

Tue, 14 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 14 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
notice to two workers of bharatiya janata party in national executive meet allahabad, varun gandhi
जेटली के समक्ष वरुण की सीएम उम्मीदवारी की नारेबाजी से भी नेतृत्व नाराज - फोटो : PTI

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पूरे शहर में पोस्टरबाजी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के समक्ष वरुण गांधी की सीएम पद की उम्मीदवारी के समर्थन में हुई नारेबाजी पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने अमित शाह को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। पोस्टरबाजी मामले में मौर्य ने दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस देने के साथ ही 16 अन्य कार्यकर्ताओं को कड़ी फटकार लगाई है। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक ये पोस्टर आलाकमान की अनुमति के बगैर आलोपीबाग स्थित एक प्रेस में छपवाए गए। जांच के क्रम में दो सक्रिय कार्यकर्ताओं और 16 सामान्य कार्यकर्ताओं की भूमिका सामने आई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को तलब कर कड़ी फटकार लगाई और दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


पोस्टरबाजी के अलावा जेटली के समक्ष वरुण की सीएम पद की उम्मीदवारी के समर्थन में लगाए गए नारे से नेतृत्व बेहद नाराज है। इस मामले में खुद शाह ने मौर्य से रिपोर्ट तलब की थी। मालूम हो कि रविवार को कार्यकारिणी बैठक के पहले दिन वरुण के समर्थकों ने पूरे शहर को पोस्टरों से पाट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed