फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notice to Election Commission on petition for election should be canceled if NOTA gets more votes

नोटा को ज्यादा वोट मिले तो रद किए जाएं चुनाव वाली याचिका पर निर्वाचन आयोग को नोटिस

Mon, 15 Mar 2021 01:46 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 15 Mar 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
Notice to Election Commission on petition for election should be canceled if NOTA gets more votes
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र एवं निर्वाचन आयोग से सोमवार को उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें आयोग को किसी निर्वाचन क्षेत्र में नोटा के लिए सर्वाधिक मत पड़ने पर, वहां का चुनाव परिणाम अमान्य करार देने और फिर से चुनाव कराने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है। बता दें, प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन ने विधि एवं न्याय मंत्रालय और भारतीय निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी करके उनसे याचिका पर जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन


वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुईं। यह याचिका वकील एवं भाजपा नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने दायर की थी। याचिका में आयोग को यह भी निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि अगर नोटा (नन ऑफ द एबव यानी उपरोक्त में से कोई नहीं) पर सबसे अधिक वोट पड़ें तो उस निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव रद कर नया चुनाव कराया जाए और नए चुनाव में उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया जाए जो रद हुए चुनाव में प्रत्याशी थे। याचिका में कहा गया है कि ऐसा करने से राजनीतिक दल ईमानदार और देशभक्त उम्मीदवार को टिकट देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है, ‘किसी उम्मीदवार को खारिज करने और नए उम्मीदवार को चुनने का अधिकार लोगों को अपना असंतोष जाहिर करने की ताकत देगा। यदि मतदाता चुनाव में खड़े हुए उम्मीदवार की पृष्ठभूमि एवं प्रदर्शन से असंतुष्ट हैं, जो वे इस प्रकार के उम्मीदवार को खारिज करने के लिए नोटा का बटन दबाएंगे और नए उम्मीदवार को चुनेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed