फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   notebandi: woman died due to cash problem

बैंक से कैश न मिलने पर पति ने खेत-जेवर रखे गिरवी, पर नहीं बची पत्नी की जान

Thu, 22 Dec 2016 05:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाबगंज 
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाबगंज  Updated Thu, 22 Dec 2016 05:22 AM IST
विज्ञापन
notebandi: woman died due to cash problem
- फोटो : demo pic

बैंक से कैश न मिलने के कारण इलाज के दौरान युवती की अस्पताल में मौत हो गई। पति ने जेवर व खेत गिरवी रखे बावजूद इसके वह पत्नी की जान न बचा पाया। कई दिनों तक धन निकासी के लिए बैंक का चक्कर लगाता रहा पर कैश नहीं मिला। आखिरकार मंगलवार की रात पैसे के अभाव में अस्पताल में महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


नवाबगंज मंसूराबाद गांव निवासी राम सूरत की पत्नी सरिता (25)पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। सदर के एक अस्पताल में सरिता को इलाज के लिए दाखिल कराया गया। डॉक्टर ने इलाज के लिए लगभग तीन लाख का खर्च बताया। पति ने खाते से कैश निकालने का प्रयास किया पर बैंक में कैश न होने के चलते पैसे नहीं मिले। इस पर रामसूरत ने पहले पत्नी के जेवर 15 हजार में गिरवी रखे। 
विज्ञापन


एक-दो दिन इलाज चला, इस बीच रामसूरत बैंक का चक्कर लगाता रहा पर वहां से पैसे नहीं मिले तो अपने खेत को गिरवी रख पत्नी का इलाज जारी रखा। इस दौरान भी रामसूरत ने खाते से पैसा निकालने के लिए बैंक के कई चक्कर लगाए पर रुपये नहीं मिले। खेत के पैसे भी खत्म हो गए, आगे पैसों का इंतजाम न होने के कारण आखिरकार मंगलवार को सरिता के सांसों की डोर टूट गई। राम सूरत का खाता मंसूराबाद स्थित एक बैंक में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed