फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   notebandi has given Rahul Gandhi, Mamata Banerjee sleepless nights: Amit Shah

नोटबंदी ने राहुल और ममता की रातों की नींद उड़ा दी है: अमित शाह

Sun, 27 Nov 2016 11:54 PM IST
एजेंसी/ बंगलूरू
एजेंसी/ बंगलूरू Updated Sun, 27 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
notebandi has given Rahul Gandhi, Mamata Banerjee sleepless nights: Amit Shah
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि नोटबंदी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और ममता बनर्जी की रातों की नींद उड़ा दी है।  भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग की रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि दोस्तों सरकार के नोटबंदी के फैसले से वही लोग परेशान हैं जिनका काला धन बर्बाद हो गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नींद उड़ा दी है। इनके चेहरे का रंग भी उतर गया है। शाह ने कहा कि 7 नवंबर तक बसपा, सपा, कांग्रेस के साथ ही ममता और केजरीवाल जैसे लोग मोदी जी से पूछ रहे थे कि काला धन लाने के लिए क्या कर रहे हैं, लेकिन 8 नवंबर की आधी रात के बाद उनके सुर बदल गए और वे पूछने लगे कि मोदी जी ने ऐसा (नोटबंदी) क्यों किया।  
विज्ञापन

'आज हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं'

notebandi has given Rahul Gandhi, Mamata Banerjee sleepless nights: Amit Shah

नोटबंदी के विरोध में विपक्षी पार्टियों के एकजुट होने की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि आज हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं, जब पानी के बीच एक पेड़ दिख जाए तो खुद को बचाने के लिए चूहा, बिल्ली, नेवला और सांप सबी उस पर चढ़ जाते हैं। 

आश्चर्य की बात है कि एक पेड़ पर होने के बाद भी नेवला और बिल्ली सांप और चूहे को खाते नहीं हैं। ठीक उसी तरह से आज सबने काला धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी जी की लड़ाई में एक-दूसरे से हाथ मिला लिया है। रैली में शाह ने नोटबंदी का समर्थन करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed