{"_id":"586b410b4f1c1b0f7815901d","slug":"note-ban-return-of-debit-card-atm-fee-worry-cash-strapped-people","type":"story","status":"publish","title_hn":" एटीएम और डेबिट कार्ड का ट्रांजेक्शन चार्ज दोबारा शुरू, लोग परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एटीएम और डेबिट कार्ड का ट्रांजेक्शन चार्ज दोबारा शुरू, लोग परेशान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
एटीएम (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से बैंकिंग सिस्टम की हालत पूरी तरह से सुधरी भी नहीं है और अब लोग एटीएम इस्तेमाल करने के चार्ज दोबारा शुरू होने से परेशान हैं। साथ ही डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शंस फीस में भी किसी छूट का ऐलान नहीं किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा था कि एटीएम ट्रांजेक्शन पर छूट 31 दिसंबर के बाद भी जारी रहेगी लेकिन इस संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों ने दोबारा ट्रांजेक्शन चार्ज वसूलना शुरू कर दिया है। इस तरह लोगों को कैश की तंगी और ट्रांजेक्शन चार्ज, दोनों ओर से पिसना पड़ रहा है।
मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) और आईसीआईसीआई बैंक 5 ट्रांजेक्शंस के बाद प्रति ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये की फीस वसूल रहे थे। इन बैंकों का देश में एटीएम का सबसे बड़ा नेटवर्क है। इसके अलावा ज्यादातर बैंक प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपए चार्ज करते हैं। हालांकि अभी चक इस मामले पर इन बैंकों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ट्रांजेक्शन प्रॉसेसिंग एंड एटीएम सर्विस के प्रेजिडेंट वी. बालासुब्रमण्यन ने कहा, 'पहली पांच ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके बाद यह फैसला बैंकों के विवेकाधिकार और ग्राहक की कार्ड कैटिगिरी पर निर्भर करेगा। आमतौर पर बैंकों का ग्राहकों से चार्ज को लेकर अग्रीमेंट होता है। कई बैंक नोटबंदी से पहले प्रीमियम कस्टमर्स से एटीएम चार्ज नहीं वसूल रहे थे।'