फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notbandi campaign should like election campaign says pm modi modi

पीएम मोदी ने अपने सांसदों से कहा- चुनाव की तरह करें नोटबंदी का प्रचार

Wed, 07 Dec 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
Notbandi campaign should like election campaign says pm modi modi
नोटबंदी पर एकजुट विपक्षी हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को लोकसभा चुनाव प्रचार की तर्ज पर इस फैसले के समर्थन में अभियान चलाने का निर्देश दिया है। पार्टी के संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा है कि जैसे चुनाव के दौरान जनता को ईवीएम मशीन के बारे में जानकारी दी जाती है, उसी तर्ज पर कैशलेस तकनीकी की जानकारी घर-घर पहुंचाई जानी चाहिए। 
विज्ञापन


बैठक में प्रस्ताव पारित कर नोटबंदी पर जनता को कथित सहयोग के लिए प्रस्ताव पारित किया गया और संसद न चलने देने के लिए विपक्ष की निंदा की गई। बैठक में तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता और वरिष्ठ पत्रकार चो रामास्वामी को श्रद्घांजलि दी गई।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे कालाधन, आतंकवाद, नकली नोट, हवाला कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने इस फैसले को जनता द्वारा हाथों हाथ लिए जाने का दावा किया और कहा कि देश के सामने अब कैशलेस समाज बनाने का एक बड़ा अवसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी हमले का दें आक्रामक जवाब

Notbandi campaign should like election campaign says pm modi modi

ऐसे में अब सांसदों को लोकसभा चुनाव प्रचार की तर्ज पर न सिर्फ इस फैसले का पक्ष लोगों के सामने रखना चाहिए, बल्कि युद्घस्तर पर अभियान चला कर लोगों को कैशलेस तकनीकी का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण भी देना चाहिए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश नोटबंदी के फैसले के समर्थन में खड़ा है। सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय है। इसलिए सांसदों और पार्टी कार्यकर्ताओं को विपक्षी हमले का आक्रामक जवाब देना चाहिए।

बैठक में तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता, वरिष्ठï पत्रकार रामास्वामी को श्रद्घांजलि दी गई। इस दौरान पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने मंत्रालय में कैशलेस अर्थव्यवस्था निर्माण के लिए शुरू किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed