फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Not to be "scared" of PM Modi on height of shivaji statue said Shiv Sena to CM Fadnavis

शिवसेना ने सीएम फडणवीस से कहा, शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई को लेकर न डरें पीएम मोदी और शाह से

Mon, 19 Nov 2018 03:48 PM IST
मुंबई, भाषा 
मुंबई, भाषा  Updated Mon, 19 Nov 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Not to be "scared" of PM Modi on height of shivaji statue said Shiv Sena to CM Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस

शिवसेना ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा कि वह घोषणा करें कि मुंबई तट पर निर्माण के लिए प्रस्तावित मराठा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा दुनिया में सबसे ऊंची होगी और वह इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से नहीं डरेंगे।


loader

शिवसेना का कहना है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महाराष्ट्र प्रमुख जयंत पाटिल ने दावा किया है कि पटेल की प्रतिमा "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी" दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनी रहे इसलिए मुंबई में समुद्र में बननेवाली छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई कम कर दी गई है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में लिखा है कि पटेल की प्रतिमा ऊंची साबित हो इसीलिए शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई को कम करना "संकुचित, विकृत मानसिकता" की निशानी है।

उसने लिखा है कि मुख्यमंत्री ने जिस हिम्मत से मराठा आरक्षण की घोषणा की, उसी साहस से शिवाजी की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के निर्माण की घोषणा करनी चाहिए। उसने फडणवीस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह से इस मुद्दे पर "नहीं डरने" को कहा है।

पार्टी ने कहा है कि सरकारी तिजोरी के दरवाजे 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए हमेशा खुले रखे गए लेकिन महाराष्ट्र में शिवाजी के भव्य स्मारक की नींव भी नहीं रखी गई है।

उसका कहना है कि सरदार की सर्वाधिक ऊंचाई वाली प्रतिमा पहले बने और उनके सामने शिवाजी जैसा युगपुरुष बौना साबित हो, ऐसी कोई अंदरूनी योजना थी और क्या उसी के अनुसार शिवाजी के स्मारक को लटकाए रखा गया है।

सामना में लिखा गया है कि शिवाजी की प्रतिमा सबसे बड़ी और ऊंची ही होनी चाहिए। इसके लिए फडणवीस सरकार और महाराष्ट्र के सभी दल के नेताओं को एक होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed