{"_id":"5e0755f58ebc3e87fe108302","slug":"not-mandatory-for-students-to-attend-school-on-jan-16-tn-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम छात्रों के साथ 16 जनवरी को करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, सीएम ने कहा स्कूल आना जरूरी नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम छात्रों के साथ 16 जनवरी को करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, सीएम ने कहा स्कूल आना जरूरी नहीं
Sat, 28 Dec 2019 08:40 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,तमिलनाडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,तमिलनाडु
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 28 Dec 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने 16 जनवरी को होने वाले प्रधानमंत्री मोदी की 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम को लेकर सरकार का रुख शनिवार को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को विद्यालय आना अनिवार्य नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों के पास टेलीविजन नहीं है, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को देखने के लिए 16 जनवरी को विद्यालय आ सकते हैं।
विज्ञापन
उनका स्पष्टीकरण स्कूली शिक्षा विभाग के उस कथित परिपत्र पर उत्पन्न विवाद के बीच आया है जिसमें विद्यार्थियों को परीक्षा का सामना कैसे करें विषय पर मोदी का भाषण सुनने के लिए विद्यालय आने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
पलानीस्वामी ने संवाददाताओं से कहा, जिन विद्यार्थियों के पास टेलीविजन नहीं है, वे प्रधानमंत्री का संबोधन देखने के लिए विद्यालय आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे परिवार भी हैं जिनके पास अपने घरों में टेलीविजन नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, जिन विद्यार्थियों के घरों में टेलीविजन नहीं है और यदि वे प्रधानमंत्री का भाषण सुनना चाहते हैं, तो बस वे विद्यालय आ सकते हैं। यह अनिवार्य नहीं है। स्कूली शिक्षा मंत्री के ए शेंगोट्टैयन ने कहा कि विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षाओं से पहले बस उनमें उत्साह भरने के लिए भाषण सुनने को कहा गया है।