फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   northeast to get first vande bharat express railway

Vande Bharat Express: पूर्वोत्तर के इस राज्य को मिलेगी वंदे भारत की सौगात, कामाख्या से होकर गुजरेगी ट्रेन

Tue, 03 Jan 2023 06:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 03 Jan 2023 06:29 PM IST
सार

Vande Bharat Express: पूर्वोत्तर की इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से असम के अलावा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के यात्रियों को फायदा होगा। फिलहाल देश में सात वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं...

विज्ञापन
northeast to get first vande bharat express railway
Vande Bharat Express - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

देश के कई राज्यों से वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) चलने की शुरुआत हो चुकी है। अब यह ट्रेन पूर्वोत्तर के राज्यों से शुरू होने जा रही है। पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत ट्रेन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द इसे शुरू किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच चलेगी। इसका परिचालन सिलीगुड़ी जंक्शन–कामाख्या के रास्ते हो सकता है। इस ट्रेन की औसत स्पीड 65 किमी प्रति घंटे होगी।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर की इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से असम के अलावा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के यात्रियों को फायदा होगा। फिलहाल देश में सात वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। पहली वंदे भारत ट्रेन साल 2019 में नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी, जबकि सातवीं वंदे भारत ट्रेन हाल ही में पश्चिम बंगाल में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलाई गई थी।

विज्ञापन

मोदी सरकार ने देश की आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने का लक्ष्य रखा है। पहली 75 ट्रेनों में चेयर कार डिब्बे होंगे। इसके बाद बनने वाली वंदे भारत ट्रेनों में स्लीपर डिब्बे होंगे। रेलवे लगातार ट्रेन के डिजाइन में लगातार सुधार कर रहा है और आने वाले दिनों में इसके निर्यात की भी योजना पर भी काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई वंदे भारत ट्रेन अधिकतम 180 किमी की रफ्तार से चल सकती है। नई वंदे भारत ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे, एयर कंडीशनर कोच और घूमने वाली कुर्सी है। इस कुर्सी को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। ट्रेन में जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो शौचालय हैं। इसे कई हाईटेक तकनीक से लैस किया गया है। ट्रेन को सुरक्षा कवच से भी लैस किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed