फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northeast News and Updates, Assam Police personnel have been dismissed from service

Assam: डीजीपी की कार्रवाई से असम के पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, अब तक चार को किया बर्खास्त

Wed, 05 Jul 2023 02:47 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 05 Jul 2023 02:47 PM IST
सार

डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि जो कोई भी पुलिस स्टेशनों में नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित रखने के कर्तव्य का निर्वहन नहीं करेगा, उसे हमेशा इसी तरह के परिणाम भुगतने होंगे।

विज्ञापन
Northeast News and Updates, Assam Police personnel have been dismissed from service
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इन दिनों असम पुलिस की लगातार कार्रवाईयों से रिश्वतखोर और अन्य गंभीर आरोप से घिरे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि असम पुलिस ने अपने चार कर्मियों को वित्तीय भ्रष्टाचार और यौन उत्पीड़न के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। असम के डीजीपी जीपी सिंह आरोपी पुलिसकर्मियों की जानकारी ट्विटर पर भी डाल रहे हैं। 

विज्ञापन


ताजा मामला मंगलवार का है जब उन्होंने जानकारी दी कि नायक (यूबी) मियाचंद अली को विभागीय कार्यवाही के बाद बड़े कदाचार के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मियाचंद को पिछले साल रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। अन्य ट्वीट में डीजीपी ने कहा कि दो जुलाई को चार करोड़ रुपये का सोना हड़पने के आरोप के बाद सब-इंस्पेक्टर निपू कलिता और तीन जुलाई को जीआरपी के कॉन्स्टेबल सरस्वती हासनू बर्खास्त को किया गया है। 
विज्ञापन


डीजीपी ने इससे एक हफ्ते पहले ट्वीट उन्होंने घोगरापार थाने के प्रभारी अधिकारी और इंस्पेक्टर बिमान रॉय को सेवा से बर्खास्त करने की जानकारी दी थी। बर्खास्त पुलिस अधिकारी बिमान रॉय पर आरोप है कि उसने  घोगरापार थाने में नाबालिग के यौन उत्पीड़न किया और पुलिस हिरासत में आपत्तिजनक तस्वीरें लीं। हालांकि इसके बाद इंस्पेक्टर बिमान रॉय अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि जो कोई भी पुलिस स्टेशनों में नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित रखने के कर्तव्य का निर्वहन नहीं करेगा, उसे हमेशा इसी तरह के परिणाम भुगतने होंगे। आगे डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि असम पुलिस की महिमा बरकरार रहे इसके लिए मुझे दी गई अधिकतम शक्तियों का प्रयोग करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed