फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northeast news and update Four accused of stealing holy book of Bodh arrested and seized in arunachal pradesh

Itanagar: बौद्ध धर्म की पवित्र पुस्तक चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, नौ घंटे का सफर कर धर्मग्रंथ भी किया जब्त

Fri, 26 May 2023 10:53 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 26 May 2023 10:53 PM IST
सार

Arunachal Pradesh News and Update: जंग पुलिस थाने के थाना प्रभारी पेमा वांगचू का कहना है कि 29 अप्रैल को शेरिंग चोंबे नाम के व्यक्ति ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत करते हुए चोंबे ने बताया कि लुगुथांग मठ से किसी ने एक बौद्ध पवित्र पुस्तक चोरी कर ली है।

विज्ञापन
Northeast news and update Four accused of stealing holy book of Bodh arrested and seized in arunachal pradesh
अरुणाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर बौद्ध धर्म की पवित्र पुस्तक चुराने का आरोप है। पुलिस ने एक महीने बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुस्तक बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
जंग पुलिस थाने के थाना प्रभारी पेमा वांगचू का कहना है कि 29 अप्रैल को शेरिंग चोंबे नाम के व्यक्ति ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत करते हुए चोंबे ने बताया कि लुगुथांग मठ से किसी ने एक बौद्ध पवित्र पुस्तक चोरी कर ली है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

नौ घंटे का सफर करके बरामद की पुस्तक
टीम ने सोमवार को पुस्तक चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी मेरागोह गांव में छिपे हुए थे। टीम ने आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लुगुथांग गोनपा से पवित्र पुस्तक चुराई थी और गांव के पास में ही छिपा दिया था। इसके बाद पुलिस अधिकारी दो आरोपियों के साथ नौ घंटे का सफर करके मेरागोह से लुगुथांग गांव पहुंचे और वहां से चोरी की गई पुस्तक को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

असम के अधिकारी को मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस
असम के कामरूप जिले में पाइप लाइन फटने के मामले में असम मानवाधिकार आयोग ने शुक्रवार को स्वत संज्ञान लिया। आयोग के सदस्य सतनौ भराली ने कहा कि कामरूप जिला मजिस्ट्रेट मामले की जांच करें। पाइप लाइन फटने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसलिए मजिस्ट्रेट को कारणों का पता करना करना चाहिए। बता दें, पाइप लाइन फटने से एक महिला की मौत हुई थी। जबकि, पांच लोग घायल हुए थे। आयोग ने मजिस्ट्रेट को मृत और घायलों के नाम और पते की जानकारी इकट्ठे करने के लिए आदेश दिए हैं। तेज बहाव के कारण कई घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था। आयोग ने जांच के बाद रिपोर्ट एनएचआरसी को सौंपने के लिए कहा है।


राज्य सरकार ने जारी किए प्रधानमंत्री आवास के आकंड़े
असम के राज्य पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रंजीत कुमार दास ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आकंड़े जारी किए हैं। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत 18 लाख से अधिक लोगों के घरों को मंजूरी दी गई है। मंत्री का कहना है कि इनमें से 11 लाख से अधिक घरों का निर्माण भी पूरा हो चुका है। मंत्री ने बताया कि शेष घरों को इसी 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में सरकार ने अब तक 40 हजार से अधिक भूमिहीन लोगों को भूमि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 2.5 लाख से अधिक पूर्ण घरों के लिए सामूहिक 'गृह प्रवेश' समारोह की योजना बना रही है।

ईसी ने मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा  
मिजोरम में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव आयोग (ईसी) ने तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को आइजोल में अधिकारियों के साथ बैठक की। उप चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय एजेंसियों के विभिन्न प्रमुख और नोडल अधिकारी मौजूद थे। 

बैठक के बाद जारी बयान में बताया गया कि उप चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा ने राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग के जनादेश पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में धन और बाहुबल की जांच राज्य में काम करने वाली केंद्रीय एजेंसियों की जिम्मेदारी होगी। साथ ही उन्होंने एजेंसियों से समन्वित तरीके से काम करने और हर समय निगरानी रखने को कहा।


मिजोरम ने रोहू मछली के आयात पर लगाया प्रतिबंध
मिट्टी के तेल की गंध मिलने की शिकायतें मिलने के बाद मिजोरम सरकार ने शुक्रवार को राज्य के बाहर से रोहू मछली के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। अधिकारियों ने कहा, शिकायत मिलने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) राज्य भर के बाजारों में निरीक्षण कर रहा है। एफडीए ने आयातित मछलियों को जब्त कर उनके नमूने जांच के लिए कोलकाता में राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए। जब तक जांच के नतीजे नहीं आते, एफडीए ने मछली विक्रेताओं पर राज्य के बाहर से रोहू आयात करने करने पर रोक लगा दी और लोगों से इसका सेवन करने से बचने का आग्रह किया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed