फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   North Indians celebrated Maharashtra Day in Mumbai glimpse of Marathi culture seen in North Indian Union

Maharashtra: मुंबई में उत्तर भारतीयों ने मनाया महाराष्ट्र दिवस, उत्तर भारतीय संघ में दिखी मराठी संस्कृति की झल

Mon, 01 May 2023 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 01 May 2023 09:39 PM IST
सार

राज्य सरकार की तरफ से दादर स्थित शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र दिवस को भव्य तरीके से मनाया गया। वहीं, उत्तर भारतीय संघ ने सेवा कार्य के माध्यम से महाराष्ट्र दिवस मनाया।

विज्ञापन
North Indians celebrated Maharashtra Day in Mumbai glimpse of Marathi culture seen in North Indian Union
Maharashtra - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंबई में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के उत्तर भारतीयों ने एक मई को धूमधाम से महाराष्ट्र दिवस मनाया। बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस दौरान संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की तरफ से 20 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक साइकिल का वितरण किया गया।

विज्ञापन


राज्य सरकार की तरफ से दादर स्थित शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र दिवस को भव्य तरीके से मनाया गया। वहीं, उत्तर भारतीय संघ ने सेवा कार्य के माध्यम से महाराष्ट्र दिवस मनाया। संतोष सिंह ने कहा कि हम महाराष्ट्र के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। इस बार 20 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक साइकिल का मुफ्त वितरण किया गया जो एक बार चार्ज करने पर 25 किलोमीटर तक चल सकती है। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह की टीम अद्वितीय काम कर रही है। महाराष्ट्र ने हमें जीवन का आधार दिया है, ऐसे में यह कार्यक्रम उसकी कृतज्ञता का ज्ञापन है। 40 साल पहले मुंबई आए उत्तर भारतीय और आज के उत्तर भारतीयों में जमीन-आसमान का फर्क है। मराठी और उत्तर भारतीय समाज के बीच की  दूरी को कम करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तर भारतीय संघ की हर शाखा में अगले साल से महाराष्ट्र दिवस मनाया जाना चाहिए और इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने अगले साल से संघ की हर शाखा में महाराष्ट्र दिवस मनाने का ऐलान किया।

गोरखपुर में डॉयलिसिस सेंटर समाज हित में बड़ा काम: आचार्य त्रिपाठी
मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि संतोष आरएन सिंह ने महाराष्ट्र के साथ ही अपने गृह जिला गोरखपुर का भी ख्याल रखा है। उन्होंने गोरखपुर शहर से 40 किलोमीटर दूर अपने गांव भरौली में डायलिसिस सेंटर खोलकर समाज के हित में बड़ा काम किया है। जो लोग भी सेवा कार्य करते हैं, उनके जीवन में यश और कीर्ति बढ़ती है। इस अवसर पर बाबू आरएन सिंह अतिथि गृह में ज्ञाना आर तिवारी व डॉ. राधेश्याम तिवारी कक्ष का लोकार्पण भी किया गया। 


इस कार्यक्रम में विकलांग सेवा संघ के अध्यक्ष टीएन दुबे, मुंबई बीजेपी उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता ओमप्रकाश चव्हाण, मुंबई प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, आरडी यादव, राकांपा नेता पारसनाथ तिवारी, कांग्रेस नेता अवनीश सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली सहित उत्तर भारतीय संघ की कार्यकारिणी के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज से जुड़े लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उत्सव महाराष्ट्राचा ग्रुप ने राज्य गीत 'गर्जा महाराष्ट्र माझा' सहित मराठी गीत पेश करते हुए लोगों को मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed