फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   North Indian Union distributed sewing machine in mumbai

Mumbai: आजादी के 76वें वर्ष पर जरूरतमंदों को मिला स्वरोजगार का साधन, उत्तर भारतीय संघ ने बांटी सिलाई मशीन

Thu, 17 Aug 2023 11:53 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर भारतीय संघ में देशभक्ति के तरानों के बीच संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने 76 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी। इससे महिलाएं अपनी और परिवार की आजीविका चला सकेंगी।
loader
North Indian Union distributed sewing machine in mumbai
उत्तर भारतीय संघ ने वितरित की सिलाई मशीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए हरदम तैयार रहते हैं। ऐसे लोग बस एक मौके का इंतजार करते हैं। इसी क्रम में, देश की आजादी के 76 वर्ष पूरे होने पर मुंबई में एक शख्स ने 76 कामकाजी महिलाओं को स्वरोजगार का साधन उपलब्ध कराया।

दरअसल, बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ में देशभक्ति के तरानों के बीच संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने 76 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी। इस बार उत्तर भारतीय संघ की वर्किंग कमेटी ने फैसला किया कि आजादी के जश्न के साथ जरूरतमंद महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया जाए। इससे महिलाएं अपनी और परिवार की आजीविका चला सकेंगी। 

76 महिलाओं को सिलाई मशीन बांटने के बाद संतोष सिंह ने कहा कि हमें लंबे संघर्ष के बाद आजादी मिली है। तिरंगा हमारी जान है और आज के दिन देशभक्ति दिल से निकलती है। वहीं, उत्तर भारतीय समाज ने आजादी का जश्न शान से मनाया। इस मौके पर पेश देशभक्ति के गीतों से कार्यक्रम का अलग समा बंध गया। ‘है प्रीत जहां की रीत सदा’ जैसे लोकप्रिय देशभक्ति गीत पर कार्यक्रम में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति ने हाथ में तिरंगा लहराकर देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया। 

इस दौरान बाबू आरएन सिंह अतिथि गृह में उत्तर भारतीय संघ के युवा अध्यक्ष संजय सिंह के माता-पिता कमला सिंह और शंभुनाथ सिंह की स्मृति में वातानुकूलित कक्ष का लोकार्पण किया गया। साथ ही, ठाकुर अजय सिंह के माता-पिता स्वर्गीय कमला देवी सिंह व स्वर्गीय रामनारायण सिंह वातानुकूलित कक्ष का लोकार्पण हुआ। इसके लिए दोनों ने संघ को 5-5 लाख रुपये का दान प्रदान किया था।

ओम प्रकाश सिंह ढाई लाख रुपये देकर वर्किंग कमेटी के सदस्य बने और दहिसर की रेणु मल्लाह ट्रस्टी बनीं। दोनों का संघ की तरफ से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा विधायक राजहंस सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह तथा आचार्य पवन त्रिपाठी, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह तथा अजय सिंह, संघ के कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed