{"_id":"5ba9313e867a557f6b0b8e63","slug":"north-india-rains-himachal-pradesh-punjab-red-alert-so-for-24-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत में मानसून का कहर, अब तक 27 लोगों की मौत, चेतावनी जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उत्तर भारत में मानसून का कहर, अब तक 27 लोगों की मौत, चेतावनी जारी
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला/जम्मू/चंडीगढ़/रोहतक/मेरठ।
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से जारी बारिश ने सोमवार को पहाड़ों के साथ ही मैदानों में भी खूब कहर बरपाया। हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में 27 लोगों की मौत हो गई। आंचलिक मौसम केंद्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को भी बारिश होगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद घर गिरने से डोडा जिले में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कठुआ जिले में दो लोगों की मौत हुई है। यहां रणजीत सागर बांध का जलस्तर बढ़ने के कारण उसके इमरजेंसी गेट खोल दिए गए हैं। हिमाचल में कुल्लू और कांगड़ा के जवाली में नदी-नालों में आई बाढ़ में चार लोग बह गए जबकि चंबा, धर्मशाला और ऊना में सात महीने की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, पंजाब में रविवार देर रात कपूरथला में छह घरों की छतें गिर गई, जिसमें दो मासूमों समेत तीन की मौत हो गई। जबकि 13 लोग जख्मी हो गए। इसी प्रकार जालंधर में बारिश के जलभराव में आठ माह की बच्ची की डूब कर मौत हो गई। हरियाणा में बारिश के चलते अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हैं। वहीं मेरठ और सहारनपुर में दीवार गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिजनौर और शामली में बिजली गिरने से एक महिला और एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
फसलों को नुकसान
धान, बाजरा और कपास की फसल को बारिश से नुकसान हुआ है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से फसल उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। फसल पूरी तरह से पक कर तैयार हो चुकी हैं। ऐसे में बारिश होना नुकसानदायक है।