{"_id":"60e03ab38ebc3ebf550ddbf2","slug":"north-india-rain-in-punjab-haryana-delhi-and-west-up-reduced-the-effect-of-heat-wave-drop-in-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व पश्चिम यूपी में बारिश से लू का असर कम हुआ, तापमान में गिरावट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उत्तर भारत: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व पश्चिम यूपी में बारिश से लू का असर कम हुआ, तापमान में गिरावट
Sat, 03 Jul 2021 03:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 03 Jul 2021 03:53 PM IST
सार
शुक्रवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में व्यापक वर्षा हुई। इससे लू का असर कम हो गया है।
विज्ञापन
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत के मैदानी एवं पर्वतीय इलाकों में लू का असर कम हो गया है और आगामी पांच दिन लू चलने की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि उत्तर भारत में आगामी पांच दिन तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी ने एक-दो जुलाई को लू चलने का अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
आईएमडी ने कहा कि जैसी संभावना जताई गई थी, उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानों से लू का असर कम हो गया है और कल (शुक्रवार को) हरियाणा में कहीं-कहीं लू का असर देखा गया। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में शुक्रवार को व्यापक रूप से बारिश हुई, जिससे लू की स्थिति से राहत मिली।
विज्ञापन
आईएमडी ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान आज तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। उसके बाद भी कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। परिणामस्वरूप, अगले पांच दिन इस क्षेत्र में लू की स्थिति बनने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
नमी बढ़ने से मौसम असुविधाजनक बना रहेगा
उसने कहा कि अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण लू के असम में कमी आई है। बहरहाल, इन हवाओं के साथ आर्द्रता या नमी में बढ़ोतरी होने के कारण अगले पांच दिनों के दौरान मौसम असुविधाजनक बना रहेगा। पिछले दो दिन में दिल्ली समेत कई जगहों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया था।