{"_id":"600631e38ebc3e2e3e49cf2c","slug":"north-india-not-relief-from-cold-wave-for-next-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Alert: उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में, अगले चार दिन तक शीतलहर से राहत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Alert: उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में, अगले चार दिन तक शीतलहर से राहत नहीं
Tue, 19 Jan 2021 06:42 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 19 Jan 2021 06:42 AM IST
विज्ञापन
उत्तर भारत में बढ़ती ठंड
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड झेल रहे उत्तर भारत में कई जगहों पर रविवार रात और सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश पर कोहरे की चादर के चलते दृश्यता काफी रही। इसका असर रेल यातायात और सड़क परिवहन पर भी पड़ा।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक शीतलहर जारी रहने और दिल्ली व कुछ हिस्सों में भी 24 घंटे के अंदर ह ल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में पूर्व दिशा की ओर चल रही हवा पश्चिमी हिमालय की तरफ से आने वाली हवाओं की तरह ठंडी नहीं है। इसलिए अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान तो बढ़ेगा लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही रहेगा। लिहाजा 22 जनवरी तक ठंड का कहर जारी रहेगा। अगले दो दिन तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने ट्वीट किया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं पर घना तो कहीं पर बहुत अधिक कोहरा पड़ा जबकि पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में रविवार रात 11.30 बजे से ही मध्यम से घना कोहरा पड़ने लगा था। रविवार रात 11.30 बजे दृश्यता वाराणसी में 25 मीटर, अमृतसर, देहरादून, गया, बहराइच में 50 मीटर, चंडीगढ़, बरेली, लखनऊ, तेजपुर में 200 मीटर, गंगानगर, अंबाला, पटियाला, दिल्ली-पालम, ग्वालियर, भागलपुर में 500 मीटर दर्ज की गई।