फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   North india and Delhi to get relief from cold today, second coldest December after 1901 live updates

आसार: आज से मिलेगी ठंड से राहत, दिल्ली ने झेला 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर

Wed, 01 Jan 2020 06:35 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/लखनऊ/चंडीगढ़/शिमला/श्रीनगर/गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/लखनऊ/चंडीगढ़/शिमला/श्रीनगर/गुवाहाटी। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 01 Jan 2020 06:35 AM IST
सार

  • मौसम विभाग ने जताया राहत मिलने का अनुमान
  • उत्तर भारत में कहर बरपा रही है शीत लहर
  • यूपी के कानपुर में शून्य डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
North india and Delhi to get relief from cold today, second coldest December after 1901 live updates
assi ghat tea winter cold varanasi rain fogg - फोटो : assi ghat tea winter cold varanasi rain fogg

विस्तार

लगातार शीतलहर से गुजर रही राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्र में इस बार साल 1901 के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर का महीना दर्ज किया गया है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सोमवार के मुकाबले दो अंक की बढ़ोतरी के साथ 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को अधिकतम 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दिल्ली में 1901 के बाद यानी 119 साल में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था। हालांकि मौसम विभाग ने नए साल की पहली सुबह यानी बुधवार से राजधानी में शीतलहर से राहत मिलने की संभावना जताई। लेकिन अन्य राज्यों में अभी कुछ दिन और जानलेवा ठंड परेशान करेगी।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि इस बार दिसंबर में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान (एमएमटी) 18.76 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो दिसंबर, 1997 के 17.3 डिग्री सेल्सियस के बाद 119 साल में दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी अधिकारियों के मुताबिक, इस बार से पहले 1901 के बाद महज चार बार 1919, 1920, 1961 और 1997 में ही एमएमटी 20 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे कम रहा है। साल 1919 और 1929 में एमएमटी 19.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 1961 में 20 डिग्री औसत अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। 

आईएमडी अधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान बढ़कर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया। साथ ही राजधानी में हल्की बारिश भी होने की संभावना है। दिल्ली के इतर आसपास के अन्य राज्यों में शीतलहर जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश में जबरदस्क कोहरा पड़ने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार 18वें दिन शीतलहर
आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम अनुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को एक और ‘बर्फीला दिन’ दर्ज किया गया। इसके साथ ही इस बार दिसंबर में लगातार 18 दिन के साथ शीतलहर ने राष्ट्रीय राजधानी में 1997 की लगातार 17 दिन बर्फीली सर्दी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

श्रीवास्तव ने कहा कि इससे पहले 1992 के बाद दिल्ली में चार ही साल 1997, 1998, 2003 और 2014 में लगातार बर्फीली सर्दी महसूस की गई थी। आईएमडी के हिसाब से ‘बर्फीला दिन’ तब माना जाता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 अंक नीचे दर्ज किया जाए। यदि अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहता है तो इसे ‘गंभीर बर्फीला दिन’ कहा जाता है।

कानपुर में शून्य डिग्री पहुंचा पारा, पंजाब-हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा

राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकतर हिस्सों में जानलेवा ठंड का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार सुबह पारा गिरकर जमाव बिंदु यानी शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि राजधानी लखनऊ में भी 0.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।  

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में नारनौल (2.3 डिग्री) को सामान्य से 3 डिग्री कम न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ज्यादा ठंडा स्थान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 4.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा, जबकि हरियाणा के हिसार में 4.5 डिग्री, रोहतक में 4.8 डिग्री और करनाल में 5 डिग्री तापमान रहा। पंजाब के अमृतसर (3.4 डिग्री), लुधियाना (4.1 डिग्री) और पटियाला (4.2 डिग्री) में भी ठंड का जोर जारी है। कई जगह धुंध छाई रही।

हवाई उड़ान सामान्य, ट्रेनों में देरी जारी
उत्तर भारत में मंगलवार को कोहरे में राहत मिलने के चलते हवाई उड़ानों का सामान्य तरीके से संचालन किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर हल्का कोहरा होने के बावजूद कोई भी फ्लाइट रद्द या डायवर्ट नहीं की गई। हालांकि ट्रेनों का समय अभी नहीं सुधर पाया है।

उत्तरी रेलवे क्षेत्र में कम से कम 34 ट्रेन अपने तय समय से एक घंटे से लेकर 15 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। मंगलवार सुबह को भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्क क्रांति 15 घंटे, पुरी-आनंद विहार नीलांचल 13 घंटे, दिल्ली-गोमती एक्सप्रेस 5 घंटे और चेन्नई-निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से चल रही थीं।

कश्मीर-हिमाचल में नए साल का स्वागत बर्फबारी से

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी में नए साल का स्वागत भारी बर्फबारी से होने की संभावना है। हिमाचल में मंगलवार को माइनस 8.2 डिग्री के साथ केयलोंग सबसे ठंडा रहा, जबकि शिमला में 1.2 डिग्री, कालपा में माइनस 3 डिग्री, कुफरी में माइनस 1.8 डिग्री, मनाली में माइनस 1.4 डिग्री, सोलन में माइनस 0.6 डिग्री और डलहौजी में माइनस 0.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 31 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच मध्यम ऊंचाई पर बारिश और ऊंचे पहाड़ों में भारी बर्फबारी के पूरे आसार हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर में रात के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है। श्रीनगर में रविवार-सोमवार रात (माइनस 6.5 डिग्री) के मुकाबले सोमवार-मंगलवार रात को माइनस 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग (माइनस 7.8 डिग्री) प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को कश्मीर घाटी में जमकर बर्फबारी के आसार जताए हैं।

चिड़ियाघर में बाघों के लिए लगा हीटर
स्थानीय असम राज्य चिड़ियाघर में बाघाें और शेरों को बर्फीली ठंड के असर से बचाने के लिए उनके बाड़े के बाहर बिजली के हीटर लगाए गए हैं। चिड़ियाघर के एनिमल कीपर इंचार्ज प्रवीण के मुताबिक, हिरणों और अन्य जानवरों को भी गर्म रखने के लिए धान के अवशेष का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed