News Updates: सुप्रीम कोर्ट को इस हफ्ते मिलेंगे दो नए जज; पालघर में दवा फैक्टरी से गैस लीक
News Updates: सुप्रीम कोर्ट को इस हफ्ते मिलेंगे दो नए जज, मिजोरम पुलिस ने जब्त की 32 करोड़ की नशीली गोलियां, कटक में राधा रमन अस्पताल में लगी भीषण आग, शेयर ट्रेडिंग में धोखाधड़ी कर 1.23 करोड़ हड़पने वाला युवक गिरफ्तार
विस्तार
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में अपने आवास पर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को सम्मानित किया। सुदर्शन पटनायक ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रेत मूर्तिकला चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के साथ गोल्डन सैंड मास्टर पुरस्कार जीता है। पटनायक को यह सम्मान 12 जुलाई को दिया गया। गोल्डन सैंड मास्टर बने सुदर्शन पटनायक का मुकाबला दुनियाभर के 21 प्रमुख मूर्तिकारों से था। सैंड मास्टर सम्मान के बाद सुदर्शन पटनायक ने कहा था कि उनके लिए यह बहुत गर्व की बात है कि उनकी रेत कला को दुनियाभर में प्रशंसा मिली। पद्मश्री पटनायक ने दुनियाभर में 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत कला चैंपियनशिप और महोत्सवों में हिस्सा लिया है और देश के लिए प्रशंसा अर्जित की है।
#WATCH | Odisha CM Mohan Charan Majhi felicitates sand artist Sudarshan Patnaik at his residence in Bhubaneswar.
विज्ञापन
Sudarsan Patnaik has won the Golden Sand Master award with a gold medal at the International Sand Sculpture Championship held in St. Petersburg, Russiaविज्ञापन विज्ञापन
(Source -… pic.twitter.com/jjwyA6mrGy — ANI (@ANI) July 13, 2024
सुप्रीम कोर्ट को इस हफ्ते मिलेंगे दो नए जज
देश की सर्वोच्च अदालत को इस हफ्ते दो नए जज मिलेंगे। कानून मंत्रालय ने कॉलेजियम की सिफारिश के बाद जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर माहादेवन को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कागजी प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी होगी। नियुक्ति के बाद जब वे पद की शपथ ले लेंगे, तो सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई समेत स्वीकृत जजों की संख्या 34 हो जाएगी। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह मणिपुर से शीर्ष न्यायालय में नियुक्त होने वाले पहले जज बनेंगे। जस्टिस आर महादेवन मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को उनके नामों की सिफारिश की थी।
पालघर में दवा फैक्टरी से गैस लीक, आस-पास के इलाकों में लोगों की हालत खराब
इस बीच, पालघर जिले के तारापुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक दवा फैक्टरी में गैस लीक का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी। पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने इस बाबत कहा कि शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे दवा फैक्ट्री से में संदिग्ध ब्रोमीन गैस रिसाव से कुछ लोगों के प्रभावित होने की जानकारी मिली थी।
जानकारी के आधार पर आपदा सेल कर्मियों, फायर ब्रिगेड और फैक्टरी निरीक्षकों की टीमें समस्या की पहचान करने और सुधारात्मक उपाय करने के लिए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के आसपास के कुछ लोगों ने मतली और चक्कर आने की शिकायत की। प्रभावित निवासियों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।
कर्नाटक में सोशल मीडिया पर बेटी के वीडियो वायरल करने पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कर्नाटक के उडुपी में सोशल मीडिया साइट्स पर 18 वर्षीय बेटी के वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिता की हरकत से परेशान होकर बेटी ने जहरीला फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। उसे उडुपी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर है।
शिकायत के मुताबिक बेटी का त्रिथाहल्ली निवासी एक रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जो उसके पिता का पसंद नहीं था। उसने बेटी बॉयफ्रेंड को घर पर बुलाया और पिटाई की। इसके बाद उसके मोबाइल से बेटी के प्राइवेट वीडियो और फोटो अपने फोन में डाउनलोड करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद उसने पत्नी और बेटी की पिटाई की। इससे दोनों घायल हो गईं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद शर्मिंदगी में युवती ने शुक्रवार को जान देने की कोशिश की। मामले में युवती की मां ने उडुपी के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अफसरों के मुताबिक मामले की जांच चल रही है।
वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने शनिवार को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। दरअसल, सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना (यूबीटी) का प्रतिनिधित्व करने वाली कानूनी टीम का हिस्सा हैं, जहां पार्टी एकनाथ शिंदे खेमे के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग कर रही है। जिन्होंने 2022 में ठाकरे के खिलाफ बगावत की थी, जिससे पार्टी में विभाजन हुआ और महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई। सुप्रीम कोर्ट ने 10 जुलाई को उद्धव ठाकरे गुट की उस याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करने पर सहमति जताई। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के उस आदेश को चुनौती दी गई थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट को जून 2022 में विभाजन के बाद असली राजनीतिक दल घोषित किया गया था। अध्यक्ष ने सीएम शिंदे और उनके समर्थक विधायकों के खिलाफ ठाकरे गुट की अयोग्यता याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था। यूबीटी नेता सुनील प्रभु की ओर से पेश सिंघवी ने दलील दी थी कि याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाना चाहिए, क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है।
वहीं 22 जनवरी को, शीर्ष अदालत ने उद्धव ठाकरे गुट के नेता प्रभु की याचिका पर मुख्यमंत्री और उनके समूह के अन्य विधायकों को नोटिस जारी किया था। इस पर उद्धव ठाकरे गुट ने आरोप लगाया है कि एकनाथ शिंदे ने असंवैधानिक रूप से सत्ता हथिया ली है और असंवैधानिक सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। 10 जनवरी को पारित अपने आदेश में, स्पीकर नार्वेकर ने शिंदे सहित सत्तारूढ़ खेमे के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की ठाकरे गुट की याचिका को भी खारिज कर दिया था।
असम के सिलचर शहर में एक कथित नशे में धुत व्यक्ति ने अपनी एसयूवी से उत्पात मचाया। उसने लोगों और वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद वह आगे बढ़ा लेकिन खराब सड़क के कारण एसयूवी रुक गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई। इसके कारण शहर में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार एसयूवी ने पहले नगर निगम कार्यालय के पास तीन लोगों को टक्कर मारी। भागने की कोशिश में कैपिटल प्वाइंट पर तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया।
इसके बाद युवक ने रेडियो स्टेशन के पास ट्रंक रोड पर तीन मोटरसाइकिलों और कुछ ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि उत्पात मचाने के दौरान लोगों ने अपने दोपहिया वाहनों से एसयूवी का पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि खराब सड़क के कारण आगे नहीं बढ़ पाने के कारण वाहन टेनिस क्लब प्वाइंट पर रुक गया। मौके पर पुलिस ने कार और चालक दोनों को हिरासत में ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में शराब की कई बोतलें पाई गईं। उन्होंने बताया कि इस उत्पाद की घटना में कुल 15 लोग घायल हुए हैं।
ओडिशा के कटक में राधा रमन अस्पताल में आग लगने की सूचना पर दमकल कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मामले में कटक एसीपी स्वास्तिक पांडा ने बताया, हमें फोन आया और जानकारी मिली कि त्रिशा अस्पताल के घटक अस्पताल में आग लग गई है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। हमारी प्राथमिकता अस्पताल से मरीजों को निकालना था। अधिकांश लोगों को निकाल लिया गया है।
#WATCH | Odisha: Cuttack ACP Swastik Panda says, "We received a call around 2-2:30 pm and got the information that a fire has broke out in the constituent hospital of Trisha Hospital. We reached the spot immediately and informed the fire department. Our priority was to evacuate… https://t.co/Rh0SntB9um pic.twitter.com/ouuIBNkVC1
— ANI (@ANI) July 13, 2024
ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारिपदा में श्रद्धालुओं से भरी बस ने ट्रक में पीछे टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं पुलिस के मुताबिक कुल 14 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा सुबह साढ़े पांच बजे बेतनती पुलिस थाना क्षेत्र के बुदिखमारी चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान बस में 20 लोग सवार थे और बस हैदराबाद से गया जा रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, मृतकों में से एक की पहचान हैदराबाद के चारमीनार इलाके के बस चालक उदय सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल यात्रियों को बारिपदा के पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी बिजय कुमार दास ने बताया कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 14 घायलों का इलाज चल रहा है।
मिजोरम पुलिस ने खवजोल शहर से नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप में 32 करोड़ रुपये की कीमत की मेथमफेटामाइन की दस लाख से ज्यादा गोलियां बरामद कीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मेथमफेटामाइन की गोलियों की भारी खेप की आवाजाही के बारे में सूचना मिली थी। जिसके आधार पर खवजोल और चंफाई पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया और शुक्रवार को खवजोल के लुंगवार इलाके में एक वाहन को रोका। उन्होंने बताया कि वाहन चंफाई शहर से आइजोल की ओर जा रहा था।
उन्होंने बताया कि वाहन की गहन जांच करने पर चंफाई वेंगसांग निवासी लालरितलुआंगा के रूप में पहचाने गए तस्कर के कब्जे से मेथमफेटामाइन के 106 पैकेट बरामद किए गए। जिसमें 10.7 लाख गोलियां (115.55 किलोग्राम) थीं। मेथमफेटामाइन एक शक्तिशाली उत्तेजक है। जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर असर डालता है। ये बेहद नशीला होता है। आमतौर पर इसका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जाता है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, अनुभवी राजनयिक तन्मय लाल को शनिवार को विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (पश्चिम) नियुक्त किया गया। 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी लाल वर्तमान में स्वीडन में भारत के राजदूत हैं। कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तन्मय लाल (आईएफएस:91), राजदूत, भारतीय दूतावास, स्टॉकहोम को सचिव (पश्चिम) के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है, जो पवन कपूर (आईएफएस:90) का स्थान लेंगे। एक अन्य आदेश में, अरुण कुमार चटर्जी को विदेश मंत्रालय में सचिव (काउंसलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामले) के रूप में नामित किया गया है। 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी अरुण कुमार चटर्जी वर्तमान में किर्गिस्तान में भारत के राजदूत हैं। आदेश में कहा गया है कि वह मुक्तेश कुमार परदेशी का स्थान लेंगे।
साइबर अपराध से बाधित हो सकता है विकास : धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने साइबर अपराधों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि ऐसे अपराधों से देश का विकास बाधित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयायों और संस्थानों को मिलकर आगे बढ़ना होगा। उपराष्ट्रपति ने साइबर अपराधों का शिकार होने से बचाने के लिए डाटा की सुरक्षा को लेकर लोगों को और जागरूक करने का आह्वान किया।
साइबर सुरक्षा पर एक सम्मेलन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि साइबर ठगी के शिकार लोगों को कानूनी सहायता मुहैया कराने की जरूरत है, क्योंकि ऐसे लोगों का सारा पैसा चला जाता है। धनखड़ ने देश के तीव्र विकास का जिक्र करते हुए कहा कि यदि हम ऐसे अपराधों के खिलाफ तैयार नहीं हुए तो विकास पटरी से उतर सकता है। उन्होंने साइबर सुरक्षा को रेलवे ट्रैक के समान बताते हुए कहा, यदि एक ट्रैक में दोष हुआ तो दुर्घटना निश्चित है। लोग जानकारी के अभाव में ऐसे अपराधियों का शिकार बन जाते हैं। साथ ही यह भी कहा कि साइबर अपराधों से लोगों को हताश नहीं होना चाहिए।
शेयर ट्रेडिंग में धोखाधड़ी कर 1.23 करोड़ हड़पने वाला युवक गिरफ्तार
नवी मुंबई पुलिस शेयर ट्रेडिंग में निवेश का लालच देकर 1.23 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि साइबर क्राइम यूनिट ने आरोपी को लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। युवक को 26 जून को दुबई से आते वक्त सूरत हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। सीनियर इंस्पेक्टर गजानन कदम ने बताया कि अगस्त में कौशिक कल्याण भाई इटालिया के खिलाफ शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम 1.23 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद जांच में पुलिस को पता लगा कि इटालिया गुजरात के सूरत का रहने वाला है और दुबई से काम करता है।
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के नाम से पुणे, नवी मुंबई में सात मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मुंबई, केरल, पश्चिम बंगाल के पुलिस स्टेशनों में 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विभिन्न बैंक खातों में जमा 43 लाख रुपये फ्रीज किए हैं। मामले की जांच चल रही है।