फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   North east News Assam officer arrested for taking bribe Elephant kills man in Nagaon drugs seized in Mizoram

North East News: असम में वरिष्ठ अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Thu, 23 Mar 2023 05:38 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 23 Mar 2023 05:38 AM IST
सार

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार-रोधी शाखा के अतिरिक्त महानिदेशक सुरेंद्र कुमार ने ट्वीट किया कि शिकायतकर्ता से सुरक्षा राशि जारी करने के लिए रिश्वत लेने के फौरन बाद हमारी टीम ने बोरा को पकड़ लिया।
 

विज्ञापन
North east News Assam officer arrested for taking bribe Elephant kills man in Nagaon drugs seized in Mizoram
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम पुलिस ने गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) के मुख्य अभियंता को बुधवार को एक व्यक्ति से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि असम पुलिस की सतर्कता एवं भ्रष्टाचार-रोधी शाखा ने जीएमसी के मुख्य अभियंता इंद्रजीत बोरा को गिरफ्तार किया है, जिसने एक व्यक्ति से 1.6 लाख रुपये की सुरक्षा जमा राशि जारी करने के लिए कथित रूप से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद व्यक्ति ने इसकी शिकायत सतर्कता एवं भ्रष्टाचार-रोधी शाखा से कर दी थी।

विज्ञापन


सतर्कता एवं भ्रष्टाचार-रोधी शाखा के अतिरिक्त महानिदेशक सुरेंद्र कुमार ने ट्वीट किया कि शिकायतकर्ता से सुरक्षा राशि जारी करने के लिए रिश्वत लेने के फौरन बाद हमारी टीम ने बोरा को पकड़ लिया। वहीं, असम पुलिस ने एक बयान में कहा कि बोरा ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 6,000 रुपये लिया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बोरा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके आवासीय परिसर की तलाशी ली। इस दौरान अधिकारियों ने 6,93,600 रुपये नकद, उसके और परिवार के सदस्यों के नाम पर 19 बैंक खातों के दस्तावेज और एक लक्जरी कार जब्त की। यह उसकी पत्नी के नाम पर थी। 

विज्ञापन

North east News Assam officer arrested for taking bribe Elephant kills man in Nagaon drugs seized in Mizoram
हाथी - फोटो : अमर उजाला

असम के नगांव में हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत
उधर, असम के नगांव जिले में जंगली हाथी ने 42 वर्षीय व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि हमले में व्यक्ति का नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार को जिले के कलियाबार में रेकापहाड़ वन क्षेत्र में उस समय हुई, जब पिता-पुत्र साइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान पास के जंगल से आए हाथी ने उनपर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों को नगांव सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 42 वर्षीय व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। नाबालिग बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

400 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, तीन गिरफ्तार 
पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम और असम में 400 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि म्यांमार की सीमा से सटे पूर्वी मिजोरम के चम्फाई शहर में एक घर से 390.4 करोड़ रुपये मूल्य की डिकॉन्गेस्टेंट (Decongestant) और एंटीहिस्टामाइन (Antihistamine) की 39 लाख गोलियों की जब्ती की गई थी। नशीला पदार्थ रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, असम के करीमगंज जिले में एक कार से 1.5 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। करीमगंज के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि असम में जब्त की गई हेरोइन भी आइजोल से लाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राताबाड़ी इलाके में पड़ोसी राज्य मिजोरम से आ रहे एक वाहन को रोक लिया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो साबुन की पेटियां में 1.5 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आइजोल से मादक पदार्थ ला रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

नगालैंड के पूर्व मंत्री वाईएम योलो का 53 की उम्र में निधन
नगालैंड के पूर्व मंत्री वाईएम योलो का बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वह 53 साल के थे और काफी समय से उनके फेफड़े का इलाज चल रहा था।। उनके निधन पर नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन, मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और कई अन्य मंत्रियों ने शोक जताया है। योलो के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। योलो नगालैंड की पिछली सरकार में वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री थे। बीमारी के कारण उन्होंने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में हिस्सा नहीं लिया था।

सात लोगों के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा
गुवाहाटी की विशेष एनआईए अदालत ने बोडो उग्रवादी राबी बासुमात्री को 2014 में असम के ग्रामीणों पर गोलीबारी के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। गोलीबारी में सात ग्रामीणों की मौत हुई थी। उम्रकैद के अलावा उसे आईपीसी की अन्य धाराओं और यूएपीए कानून के तहत दस साल की कैद की भी सजा सुनाई गई। राबी को अदालत ने 13 मार्च को दो मामलों में दोषी ठहराया था। इसके अलावा सभी मामलों में उस पर जुर्माना भी लगाया गया है जिसे अदा नहीं करने पर उसे अतिरिक्त साधारण कैद काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed