{"_id":"5ce5f632bdec22078d32fcb7","slug":"north-east-lok-sabha-election-2019-results-live-election-vote-counting-chunav-result-news-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"North East Election Result Live: उत्तर पूर्वी राज्यों में भाजपा की लहर, पिछड़ी कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
North East Election Result Live: उत्तर पूर्वी राज्यों में भाजपा की लहर, पिछड़ी कांग्रेस
Fri, 24 May 2019 09:08 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 24 May 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा परिणाम लाइव
- फोटो : अमर उजाला
देश की 542 सीटों के चुनाव नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इससे पहले आए तमाम एग्जिट पोल्स ने भाजपानीत एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दीं और एनडीए—2 सरकार पर अपनी मुहर लगा दी। एनडीए के खाते में एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा 267 से 350 सीटें आईं।
विज्ञापन
एग्जिट पोल कितने सही होते हैं और कितने गलत, यह आज तय हो जाएगा। आज यह भी तय हो जाएगा कि जनता ने भाजपा को चुनेगी या कांग्रेस को या तीसरा मोर्चा जनता की पसंद होगा। 542 लोकसभा सीटों में उत्तर पूर्वी राज्यों की 24 सीटों के परिणाम भी आज घोषित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
किसकी हुई जीत
| राज्य | सीट | भाजपा | कांग्रेस | अन्य |
| असम | गुवाहाटी | |||
| तेजपुर | ||||
| कलियाबोर | ||||
| जोरहट | ||||
| डिब्रूगढ़ | ||||
| लखीमपुर | ||||
| करीमगंज | ||||
| सिलचर | ||||
| ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट | ||||
| मंगलदोई, | ||||
| नौगांव | ||||
| धुबड़ी | ||||
| कोकराझार | ||||
| बारपेटा | ||||
| मणिपुर | बाहरी मणिपुर | |||
| आंतरिक मणिपुर | ||||
| त्रिपुरा | त्रिपुरा पश्चिम | |||
| त्रिपुरा पूर्व | ||||
| मेघालय | शिलांग | |||
| तुरा | ||||
| मिजोरम | मिजोरम | |||
| नागालैंड | नागालैंड | |||
| अरुणाचल प्रदेश | अरुणाचल प्रदेश पूर्व | |||
| अरुणाचल प्रदेश पश्चिम |
उत्तर पूर्वी राज्यों में असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की 24 सीटों के परिणाम आज आने वाले हैं। असम में 14 सीट, तेजपुर, कलियाबोर, जोरहट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, करीमगंज, सिलचर, ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट, मंगलदोई, नौगांव, धुबड़ी, कोकराझार, बारपेटा और गुवाहाटी हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा को सात, कांग्रेस को तीन और एआईडीयूएफ को तीन सीट मिली थीं। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती थी।
विज्ञापन
मणिपुर की दो सीट, बाहरी मणिपुर और आंतरिक मणिपुर हैं 2014 में ये दोनों सीट कांग्रेस के कब्जें में थीं। त्रिपुरा की दो सीट, त्रिपुरा पश्चिम और त्रिपुरा पूर्व हैं, यह दोनों सीट सीपीएम ने जीती थीं। मेघालय की दो सीट, शिलांग और तुरा हैं इनमें एक सीट कांग्रेस और एक सीट एनपीपी के पास है।
मिजोरम और नागालैंड में एक-एक लोकसभा सीट है। मिजोरम की सीट कांग्रेस जबकि नागालैंड की सीट एनपीपी के पास है। अरुणाचल प्रदेश में दो सीट, अरुणाचल प्रदेश पूर्व और अरुणाचल प्रदेश पश्चिम सीट हैं। यहां 2014 में एक सीट भाजपा तो एक सीट कांग्रेस ने जीती थी।
असम में आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। गुवाहाटी में एक मतगणना केंद्र के बाहर का दृश्य।
Assam: Counting of votes for #LokSabhaElections2019 to begin at 8am ; Visuals from outside a counting centre in Guwahati. #ElectionResults2019 pic.twitter.com/jIEQmzGu5S
— ANI (@ANI) May 23, 2019
उत्तर भारतीय राज्यों में मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
असम में कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है।
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है। यहांं लोकसभा की दो सीट हैं।
असम में कांग्रेस दो सीटों पर और भाजपानीत एनडीए दो सीटों पर आगे चल रही है।
असम में कांग्रेस भाजपानीत एनडीए से पीछे हो गई है। एनडीए 4 और कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है।
मणिपुर की एक सीट पर भाजपा आगे चल रही है। यहां लोकसभा की दो सीट हैं।
असम में कांग्रेस (congress) को नुकसान। छह सीटों पर भाजपा (BJP) और दो पर कांग्रेस आगे चल रही है। एक सीट पर अन्य आगे है।
नागालैंड की सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। यहां एक ही लोकसभा सीट है।
मणिपुर की दो सीटों पर भाजपा एक सीट पर आगे है। एक सीट पर अन्य आगे।
मेघालय में एनपीपी दोनों सीटों पर आगे चल रही है।
असम में नौ सीटों पर एनडीए और दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
मिजोरम में एमएनएफ आगे चल रही है। यहां एक ही लोकसभा सीट है।
अरुणाचल प्रदेश की दोनों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
उत्तर पूर्वी राज्यों की 24 सीटों पर कांटे की टक्कर जारी है। असम में भाजपा नौ और पांच सीटों पर अन्य आगे हैं। मिजोरम की इकलौती सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट आगे है। नागालैंड की इकलौती साट पर कांग्रेस आगे है। त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा आगे है। मेघालय में एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर अन्य आगे है। अरुणाचल प्रदेश की दोनों सीटों पर भाजपा आगे है।
असम में भाजपा नौ और पांच सीटों पर अन्य आगे हैं। मिजोरम की इकलौती सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट आगे है। नागालैंड की इकलौती साट पर कांग्रेस आगे है। त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा आगे है। मेघालय में एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर अन्य आगे है। अरुणाचल प्रदेश की दोनों सीटों पर भाजपा आगे है।
असम में भाजपा आठ, कांग्रेस दो और अन्य चार सीटों पर आगे हैं। त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा आगे है। उरुणाचल प्रदेश में भी दोनों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
नागालैंड की इकलौती सीट पर कांग्रेस अभी भी आगे चल रही है।