{"_id":"617a9ecb872a582b3649847d","slug":"non-bailable-warrant-against-former-mumbai-police-commissioner-parambir-singh-in-extortion-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
Thu, 28 Oct 2021 06:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:29 PM IST
सार
मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ ठाणे की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई वसूली के एक मामले में की गई है और परमबीर सिंह इस मामले में पूछताछ से भी बचते रहे हैं।
विज्ञापन
परमबीर सिंह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसूली के आरोपों में फंसे मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ठाणे की एक अदालत ने परमबीर सिंह के खिलाफ गुरुवार को एक गैर जमानती वारंट जारी किया है। परमबीर सिंह, इस साल मई से लापता हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन्हें नौ अक्तूबर को वसूली मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था। लेकिन, न वो खुद आए न उनकी तरफ से कोई जवाब ही आया।
विज्ञापन
परमबीर सिंह स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर जाने के बाद से मई से लापता हैं। सिंह को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर कई पत्र भेजे गए और उनके ठिकानों के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पिछले महीने, गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा था कि वे आईपीएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमों के प्रावधानों को देख रहे हैं।
विज्ञापन
एंटीलिया मामले में छीना गया था मुंबई पुलिस प्रमुख का पद
ठाणे पुलिस ने जुलाई में परमबीर सिंह के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया था। दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास विस्फोटकों वाली एसयूवी मिलने के मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी (एपीआई) सचिन वाजे को गिरफ्तार किए जाने के बाद परमबीर सिंह को भी मुंबई पुलिस प्रमुख के पद से हटा दिया गया और होमगार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन
सिंह ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गंभीर आरोप
इसके बाद परमबीर सिंह ने राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर वसूली का आरोप लगाते कि देशमुख ने सचिन वाजे को मुंबई के होटलों और बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये लेने के लिए कहा था। हालांकि इस आरोप से देशमुख ने इनकार किया है। उधर, महाराष्ट्र के गृह विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।