{"_id":"5bc61675bdec2269952db540","slug":"nomination-process-begins-for-first-phase-polling-18-assembly-seats-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 18 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 18 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण की 18 सीटों पर विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की शुरूआत हो गई। प्रथम चरण में 8 जिलों की 18 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से कई सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं। सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की तकरीबन 700 कंपनियां तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने बताया कि मंगलवार को 18 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 23 अक्टूबर तक चलेगी। पहले चरण में 12 नवंबर को नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में 12 तथा राजनांदगांव जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू के मुताबिक प्रथम चरण में 31 लाख 79 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इनमें 16 लाख 21 हजार महिलाएं और 15 लाख 57 हजार पुरुषों के अलावा 89 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। 18 विधानसभा सीटों के लिए 4 हजार 336 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 12 सीट अनसूचित जनजाति तथा एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में पैरामिलिट्री बलों की 700 कंपनियों को तैनात की जाएंगी। साथ ही, शहरी इलाकों में पहली बार आरएएफ की तैनाती भी की जाएगी। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 7 जिलों में 2853 मतदान केंद्र हैं, जहां इस समय सीआरपीएफ, बीएसएफ और राज्य पुलिस के करीब 45000 बल तैनात हैं। वहीं वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी तकरीबन 700 पैरामिलिट्री बलों को तैनात किया गया था।
प्रथम चरण में बस्तर संभाग की सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा चित्रकोट, बस्तर, जगदलपुर, नारायणपुर, केशकाल, कोण्डागांव, कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापुर और कांकेर तथा राजनांदगांव जिले के खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला-मानपुर विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।