फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Nobody's surname matters in today's India', PM praises Zomato CEO

Zomato: 'आज के भारत में किसी का उपनाम मायने नहीं रखता', पीएम ने की जोमैटो सीईओ की तारीफ

Thu, 23 May 2024 06:00 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 May 2024 06:00 AM IST
सार

Zomato: पीएम मोदी ने कहा कि सफलता उपनामों से बंधी नहीं है और दीपिंदर गोयल ने जो हासिल किया है वह कई महत्वाकांक्षी उद्यमियों के लिए प्रेरणा है। आज के भारत में किसी का उपनाम कोई मायने नहीं रखता। जो मायने रखता है वह है कड़ी मेहनत।

विज्ञापन
'Nobody's surname matters in today's India', PM praises Zomato CEO
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल को बधाई देते हुए कहा कि आज के भारत में किसी के उपनाम का कोई महत्व नहीं है। प्रधानमंत्री का ट्वीट गोयल के एक वायरल वीडियो के जवाब में आया, जहां उन्होंने अपनी स्टार्टअप यात्रा और शुरुआती संदेह के बारे में बताया था, जिसका उन्हें सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि सफलता उपनामों से बंधी नहीं है और गोयल ने जो हासिल किया है वह कई महत्वाकांक्षी उद्यमियों के लिए प्रेरणा है। आज के भारत में किसी का उपनाम कोई मायने नहीं रखता। जो मायने रखता है वह है कड़ी मेहनत। आपकी यात्रा वास्तव में प्रेरणादायक है, दीपिंदर गोयल! पीएम मोदी ने आगे कहा, यह अनगिनत युवाओं को अपने उद्यमशीलता के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। हम स्टार्टअप को फलने-फूलने के लिए सही माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में दीपिंदर गोयल ने जोमैटो की स्थापना के बारे में एक बेहद निजी किस्सा साझा किया। उनके भाषण का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


जानता है तेरा बाप कौन है?
गोयल ने वीडियो में कहा, जब मैंने अपने पिताजी को जोमैटो शुरू करने के बारे में बताया, तो उन्होंने कहा, जानता है तेरा बाप कौन है? जिसका मतलब था आप स्टार्टअप नहीं कर सकते। लेकिन यह सरकार और उनकी पहल ही थी, जिसने मेरे जैसे छोटे शहर के लड़के को जोमैटो जैसा कुछ बनाने में सक्षम बनाया, जो आज लाखों लोगों को रोजगार देता है!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed