फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nobel laureate Abhijit Banerjee says Centre is not capable of generating supply of vaccines for the country in Mamata banerjee Global Advisory Board meeting

मोर्चा: वैक्सीन सप्लाई बरकरार रखने में नाकाम रही केंद्र सरकार, नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी ने लगाया आरोप

Thu, 05 Aug 2021 05:29 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Thu, 05 Aug 2021 05:29 PM IST
सार

उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ी समस्या यह है कि केंद्र देश को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने के काबिल ही नहीं है। अगर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन होती तो इस तरह की बातें सामने नहीं आतीं। हमें देश से किए गए वादे के मुताबिक टीके नहीं मिले।'

विज्ञापन
Nobel laureate Abhijit Banerjee says Centre is not capable of generating supply of vaccines for the country in Mamata banerjee Global Advisory Board meeting
नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मचे हाहाकार को लेकर नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की सप्लाई देने में पूरी तरह नाकाम रही। अभिजीत बनर्जी ने यह बात पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई ग्लोबल एडवाइजरी बैठक के दौरान कही। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी ने कोविड-19 की तीसरी लहर पर चर्चा के लिए ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड की बैठक आयोजित की थी, जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ी समस्या यह है कि केंद्र देश को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने के काबिल ही नहीं है। अगर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन होती तो इस तरह की बातें सामने नहीं आतीं। हमें देश से किए गए वादे के मुताबिक टीके नहीं मिले।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने भी केंद्र को घेरा
इस बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक को पर्याप्त मात्रा में कोरोना के टीके दिए जा रहे हैं। मैं लोगों से भेदभाव नहीं करती, लेकिन बंगाल को जनसंख्या के हिसाब से काफी कम टीके मिले। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करती हूं कि राज्यों के साथ भेदभाव न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed