{"_id":"612f5e228ebc3e0b145af673","slug":"no-vaccine-no-pension-and-ration-in-chamrajnagar-district-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: चामराजनगर जिले में 'टीका नहीं तो पेंशन-राशन नहीं' का आदेश, स्वास्थ्य मंत्री बोले- जागरूकता फैलाना जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: चामराजनगर जिले में 'टीका नहीं तो पेंशन-राशन नहीं' का आदेश, स्वास्थ्य मंत्री बोले- जागरूकता फैलाना जरूरी
Wed, 01 Sep 2021 04:34 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामराजनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामराजनगर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 01 Sep 2021 04:34 PM IST
सार
चामराजनगर जिला प्रशासन की ओर से टीकाकरण न होने पर पेंशन और राशन की सुविधा न दिए जाने के एलान के बाद इस पर विवाद शुरू हो गया है। वहीं, राज्य सरकार ने इसे लेकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के चामराजनगर जिले में टीकाकरण और राशन-पेंशन से संबंधित एक फैसले को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि जिन लोगों ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीका नहीं लगवाया है उन्हें पेंशन और राशन की सुविधा का लाभ नहीं दिया जाएगा। वहीं, राज्य सरकार ने जिला प्रशासन के इस आदेश से किनारा कर लिया है। राज्य सरकार ने इस बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन
चामराजनगर जिले के उप आयुक्त एमआर रवि ने कुछ दिन पहले कहा था कि बीपीएल और पेंशन कार्ड धारकों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए टीकाकरण करवाना अनिवार्य है। यह आदेश एक सितंबर से लागू किया गया है। वहीं, इसे लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा है कि मैं नो वैक्सीन नो पेंशन के बारे में नहीं जानता हूं। हालांकि, उन्होंने कहा कि टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सुधाकर ने कहा कि मैं इस बारे में उप आयुक्त से बात करूंगा। राशन और पेंशन पर रोक लगाने के स्थान पर लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। वहीं, कांग्रेस ने इस आदेश को जबरन, असंवैधानिक और गलत करार दिया है। पार्टी के नेता ध्रुव नारायण ने कहा कि एक और खाद्य सुरक्षा कानून की बात की जाती है तो दूसरी ओर गरीबों को राशन और पेंशन के लाभ से वंचित किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन